फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निक जोनस के बिना पेरिस में किसके साथ घूम रही हैं प्रियंका चोपड़ा, शादी में बचे है सिर्फ दो हफ्ते

Sun, 18 Nov 2018 05:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द 'देसी गर्ल' से 'विदेशी बहू' बनने वाली हैं। खबर है कि 2 दिसंबर को उनकी अपने विदेशी मंगेतर निक जोनस से शादी है जिसकी संगीत सेरेमनी 30 नवंबर से शुरू हो जाएगी। बता दें कि इससे पहले प्रियंका निक जोनस को छोड़ पेरिस में घूम रही हैं। आइए जानते हैं आखिर पेरिस में किसके साथ घूम रही हैं प्रियंका...
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra - फोटो : priyanka chopra
प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर पेरिस की एक फोटो शेयर की है जिसमें वह खूब खुश नजर आ रही हैं। लेकिन इस फोटो में उनके मंगेतर निक जोनस कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं। फोटो को देखेंगे तो उसमें निक की जगह कोई और प्रियंका से साथ खड़ा है। दरअसल, प्रियंका के साथ उनकी मां मधु चोपड़ा हैं।
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra - फोटो : priyanka chopra
बता दें कि इससे पहले मधु प्रियंका की शादी के वेन्यू का जायजा लेने जोधपुर पहुंची थी। प्रियंका चोपड़ा मंगेतर निक जॉनस के साथ जोधपुर के ताज उमैद भवन पैलेस में सात फेरे लेंगी। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि यहां एक रात ठहरने का 43 लाख रुपये का खर्च आएगा। इसके लिए प्रिंयका ने शादी को लक्जरी बनाने के लिए सारी तैयारियं कर ली हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शादी 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगी। 

4 of 5
madhu chopra - फोटो : pinkvilla
गौरतलब है कि पैलेस में शादी की कितनी तैयारियां हो गई है इसके लिए प्रियंका की मां मधु चोपड़ा इसका जायजा लेने वेडिंग वेन्यू पहुंचीं। वहीं, प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म स्काई इज पिंक की शूटिंग में भी आजकल बिजी रहती हैं। पिछले दिनों फिल्म की शूटिंग दिल्ली में हो रही थी। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर लीड रोल में हैं, लेकिन अभी प्रियंका के फैन्स को उनकी शादी की ऑफिशियल डेट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
madhu chopra
आखिर में बता दें कि गुरुवार को मधु जोधपुर पहुंची थीं और एक के बाद एक इवेंट ऑर्गेनाइजर, होटल मालिक और डिजाइनर से डील की थी। इसके बाद वह शुक्रवार की दोपहर मुंबई के लिए रवाना हो गईं थी। वहीं, मधु ने मुंबई जाने से पहले उमैद भवन और मेहरानगढ़ किले की तैयारियों का भी जायजा लिया था। इस दौरान मधु बहुत ही साधारण कपड़ों में दिखीं थी। मधु ने बताया कि 'जोधपुर मेरा बहुत पसंदीदा शहर है इसलिए पूरी दुनिया छोड़कर यहां आए हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें