दुनिया भर की निगाहें सिनेमाजगत के सबसे बड़े अवॉर्ड समारोह ऑस्कर पर टिकी हैं। 91वें ऑस्कर अवॉर्ड (91st Academy Awards) समारोह के लिए स्टेज सज चुका है। हमेशा की तरह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सभी कलाकार इस अवॉर्ड के लिए काफी एक्साइटेड भी हैं। इस अवॉर्ड फंक्शन में रेड कारपेट लुक भी चर्चा में रहता है। फिर चाहे वह एक्ट्रेस हो या फिर एक्टर। बॉलीवुड की कुछ चुनिंदा हस्तियों को रेड कारपेट पर वॉक करने का मौका मिल चुका है। तो चलिए आपको बताते हैं इन स्टार्स ने किस लुक में लोगों का दिल जीता।