फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा-सी गलती से बॉलीवुड में पिछड़ गईं प्रियंका चोपड़ा, अब होने जा रही है 'घर वापसी'

Mon, 21 May 2018 07:44 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
priyanka chopra
करीब तीन साल अमेरिकी टेलीविजन और हॉलीवुड फिल्मों को देने के बाद प्रियंका चोपड़ा अब बॉलीवुड का रुख कर रही हैं। उनके अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' के चौथे सीजन को हरी झंडी नहीं मिली है और निर्माताओं ने प्रियंका की' एलेक्स पैरिश' के लीड रोल वाली कहानी को खत्म करने का फैसला लिया है। इस गुजरे वर्षों में बॉलीवुड रेस में प्रियंका पिछड़ चुकी हैं और वह अब वापसी के लिए कमर कस रही हैं। उनकी आखिरी फिल्में 'जय गंगाजल' और 'बाजीराव मस्तानी' 2015 में आई थीं। 

 
विज्ञापन

2 of 7
priyanka chopra at royal wedding
प्रियंका अब 2019 में सलमान खान के अपोजिट फिल्म 'भारत' से कमबैक के लिए तैयार हैं। सूत्रों के अनुसार प्रियंका ने बॉलीवुड पर पूरा ध्यान देने का फैसला कर लिया है और ब्रिटेन में रॉयल शादी से लौटने के बाद पूरी तरह से यहीं ध्यान देंगी। 

 
विज्ञापन

3 of 7
priyanka chopra
इस बीच प्रियंका अपने प्रोडक्शन हाउस को भी विस्तार देने की योजना पर काम कर रही हैं। तीन साल से उनकी कंपनी क्षेत्रीय फिल्में बना रही हैं मगर किसी बॉलीवुड प्रोडक्शन में हाथ नहीं डाला है। 35 वर्ष की हो चुकीं प्रियंका अब मैच्योर भूमिकाओं की तलाश में हैं। 

 

4 of 7
priyanaka bhardwaj
प्रियंका अब आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर और दिशा पाटनी जैसी हीरोइनों से मुकाबला नहीं कर सकतीं और न ही कॉलेज वाली प्रेम कहानियां उन पर जचेंगी। अतः उन्होंने मैनेजरों से कहा है कि बॉलीवुड में उनके योग्य फिल्मों की तलाश की जाए। निर्देशक अली अब्बास जफर की 'भारत' समेत उनकी दो फिल्मों की चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं, जिनके बारे में अपुष्ट सूत्र कह रहे हैं कि प्रियंका ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।
 
विज्ञापन

5 of 7
priyanka chopra at royal wedding
इनमें से प्रियंका की पहली फिल्म 'मार्गरीटा विद अ स्ट्रॉ' की डायरेक्टर शोनाली बोस की है, जिसमें प्रियंका के साथ अभिषेक बच्चन नजर आएंगे। दोनों एक बीमार किशोरवय लड़की के माता-पिता बनेंगे। लड़की का रोल 'दंगल' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' वाली कश्मीरी नायिका जायरा वसीम करेंगी। फिल्म एक रीयल किशोरी की कहानी से प्रेरित है। स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। यह कंटेंट फिल्म होगी।

 
विज्ञापन

6 of 7
Priyanka Chopra
प्रियंका अपने कमबैक में स्टार वाली इमेज को बिल्कुल हल्का नहीं पड़ने देना चाहतीं। अतः उनकी योजना मसाला और फार्मूला फिल्मों की है। वह बड़े सितारों के साथ काम करना चाहती हैं। सूत्रों की मानें तो प्रियंका ने निर्माता-निर्देशक राकेश रोशन को उनकी सुपरहीरो फ्रेंचाइजी फिल्म 'कृष-4' के लिए हां कह दिया है। रोशन की स्क्रिप्ट तैयार है और वह बेटे ऋतिक की डेट्स का इंतजार कर रहे हैं। बताया जाता है कि फिल्म में प्रियंका का 'कृष' की पत्नी वाला रोल बरकरार रहेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Priyanka Chopra
'कृष-4' में प्रियंका को एक और हीरोइन के पर्दा साथ शेयर करना पड़ेगा। सब कुछ ठीक रहा तो इस बार ऋतिक के अपोजिट कैटरीना कैफ नजर आएंगी। पिछली बार कंगना रनौत थीं। सूत्र बताते हैं कि राकेश 'कृष-4' को लेकर कैटरीना से तीन-चार मुलाकातें कर चुके हैं। बैंग बैंग में ऋतिक के करीब रहीं कैटरीना इस फिल्म में दिलचस्पी ले रही हैं। फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें