इन दिनों स्लिप डिस्क की वजह से बेड रेस्ट कर रहीं स्वरा भास्कर ने फैसला किया है कि वह धूम्रपान नहीं करेंगी। वह वास्तविक जीवन में ऐसा नहीं करती मगर पिछली दो फिल्मों
'अनारकली ऑफ आरा' और 'वीरे दी वेडिंग' के लिए यह करना पड़ा। 'अनारकली ऑफ आरा' में वह कम पढ़ी-लिखी लोकल डांसर बनी थीं तो उन्हें किरदार डिमांड के हिसाब से बीड़ी पीनी पड़ी जबकि 'वीरे दी वेडिंग' वह उच्च-मध्यमवर्ग की महिला हैं, जो चेन स्मोकर यानी लगातार सिगरेट पीती हैं।
विज्ञापन
2 of 4
Swara Bhaskar
बीड़ी-सिगरेट का स्वरा के स्वास्थ्य पर ऐसा असर पड़ा कि उन्होंने पर्दे पर भी इनसे तौबा करने का फैसला ले लिया है। उनका कहना है कि किरदारों के लिए धूम्रपान के अनुभव खराब रहे हैं। इससे सांस में तकलीफ होती है और उनींदापन छा जाता है।
विज्ञापन
3 of 4
Swara Bhaskar
'वीरे दी वेडिंग' के दौरान निर्देशक ने कई बार उनसे कहा कि धूम्रपान के दृश्य वास्तविक नहीं लग रहे, अतः जबर्दस्ती कश खींचने पड़े। स्वरा के अनुसार जब उन्होंने सिगरेट पीने की खूब प्रेक्टिस कर ली और सीन वास्तविक दिखने लगे तो निर्देशक ने एक दृश्य में सिगार से कश खिंचवा दिए।