प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस
- फोटो : social media
उम्र के बड़े फासले के बाद भी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी पूरी तरह से भरोसे पर टिकी हुई है। दोनों आज के समय में सिनेमा जगत के पसंदीदा कपल्स में से एक है और अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार जताते रहते हैं। हाल ही में एक नए इंटरव्यू में, अभिनेत्री ने खुलासा किया कि वह पति निक की डेटिंग हिस्ट्री से आखिर क्यों कभी परेशान नहीं हुईं। प्रियंका ने कहा कि वह 'उनकी एक्स गर्लफ्रेंड्स के बारे में बिल्कुल भी परवाह नहीं करती।' आपको बता दें, निक जोनास ने प्रियंका से पहले माइली साइरस, सेलेना गोमेज, ओलिविया कुल्पो, लिली कॉलिन्स, केंडल जेनर, केट हडसन जैसी कई प्रसिद्ध अभिनेत्रियों को डेट कर रखा है।