प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका ने आगे कहा, 'मेरी सास मुझसे आगे बोली कि मुझे यह पूरी तरह से याद है कि निक सात साल का था। निक ने अपने पिता केविन के साथ बैठकर तुम्हें जीतते हुए देखा था। यह बहुत अजीब है! यह शायद आज से तकरीबन 22 साल पहले की बात है। वह सात साल के थे और मैं 17 साल की और वो वहां बैठे थे और मुझे देख रहे थे। यह बहुत ही अजीब था। मुझे लगता है कि लोग एक-दूसरे के साथ रहने के लिए बने हैं, चाहे आपके जीवन में कितने भी समय के लिए क्यों न हो।'