फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म चंद रुपयों में साइन की, फैंस को लगेगा तगड़ा झटका

Wed, 04 Jul 2018 04:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा
हॉलीवुड में धूम मचाने के बाद प्रियंका चोपड़ा सलमान खान की फिल्म 'भारत' से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं । फिल्म की शूटिंग 15 जुलाई के बाद शुरू होगी । खबरों की मानें तो शूटिंग के लिए प्रियंका, निक के साथ भारत लौटेंगी ।
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा
इस फिल्म को लेकर प्रियंका की फीस की खूब चर्चा हो रही है । कुछ दिन पहले खबर आई थी कि प्रियंका ने 'भारत' के लिए करीब 12 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं । वहीं कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया कि प्रियंका 'भारत' में फ्री में काम कर रही हैं ।
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका ने भले ही अपनी फीस को लेकर कुछ ना कहा हो लेकिन अब कहा जा रहा है कि उन्होंने फिल्म के लिए 12 नहीं बल्कि 6.5 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं । जी हां, आधे दाम में ही प्रियंका इस फिल्म के लिए तैयार हो गईं ।

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा
बता दें दीपिका, बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेस हैं । उन्होंने पद्मावत के लिए 12 करोड़ रुपए चार्ज किए थे । ऐसे में प्रियंका की फीस जान उनके फैंस को झटका जरूर लगा होगा । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा ‘भारत’ साइन करने के बाद भी कई और फिल्मों की स्क्रिप्ट्स पढ़ रही हैं और जल्द ही उनमें से कुछ फिल्में साइन करेंगी। वहीं डायरेक्टर सोनाली बोस की एक फिल्म प्रियंका के हाथ में जरूर है । इस फिल्म में अभिषेक बच्चन भी दिखाई देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें