प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी पांच तस्वीरें शेयर की हैं। उन तस्वीरों में प्रियंका ने बनी इयर वाले कपकेक, वाइन के गिलास और स्वादिष्ट से दिखने वाले खाने की तस्वीरें भी शेयर कीं। उन्होंने तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, 'हमारी तरफ से हैप्पी ईस्टर।' तस्वीरों में प्रियंका ने पीले रंग की ड्रेस पहनी है। उनके कूल सनग्लासेस, हूप इयररिंग्स और हील्स प्रियंका के ओवरऑल गॉर्जियस लुक को पूरा कर रहे हैं। हमेशा की तरह पीसी इन तस्वीरों में भी खूबसूरत लग रही हैं।