प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : social media
दरअसल, जब होस्ट ने आरआरआर को बॉलीवुड फिल्म कहकर संबोधित किया तो प्रियंका ने उन्हें कहा कि वह बॉलीवुड नहीं तमिल फिल्म है। अभिनेत्री ने इतना कहकर देश के सिनेप्रेमियों को नाराज कर दिया और अपने खिलाफ भी। प्रियंका ने अपनी बात को रखते हुए कहा, 'बॉलीवुड पहले से काफी ज्यादा विकसित हुआ है। अब फिल्मों ज्यादा एक्शन, लव स्टोरी और डांसिंग है...' होस्ट ने प्रियंका को बीच में रोकते हुए कहा कि जैसे 'आरआरआर'। लेकिन, प्रियंका ने उन्हें टोका और कहा कि, 'आरआरआर एक तमिल फिल्म है।'