हकीकत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हकीकत (1995)
कुक्कू कोहली के निर्देशन में बनी फिल्म 'हकीकत' 29 दिसंबर 1995 को रिलीज हुई थी। कुक्कू कोहली ने ही अजय देवगन की पहली फिल्म 'फूल और कांटे' का निर्देशन किया था। अपनी पहली ही फिल्म की सफलता के बाद अजय देवगन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वह धीरे-धीरे सफलता के शिखर तक पहुंचते गए। बात करें 'हकीकत' की तो, इस फिल्म में अजय देवगन ने शिव और अजय का किरदार निभाया था, तो वही तब्बू इस फिल्म में एक विधवा औरत सुधा के किरदार में नजर आई थीं। इस फिल्म में अजय देवगन और तब्बू की रोमांटिक कैमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। चार करोड़ रूपये के बजट में बनी इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 6. 25 करोड़ रूपये रहा है।