फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका ने सिर पर रखा कलश तो पूजा की थाली पकड़े नजर आए निक, वायरल हो रही अभिनेत्री के गृह प्रवेश की तस्वीर

Wed, 10 Feb 2021 02:32 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा जोनस, निक जोनस - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सिर्फ विदेशी बहू ही नहीं बल्कि अब विदेशी हीरोइन भी हैं। बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के बाद प्रियंका अब हॉलीवुड में भी बड़ा नाम बन चुकी है। हालांकि प्रियंका चाहे जितनी विदेशी फिल्में कर लें, लेकिन दिल से तो वो बिल्कुल देसी हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट के जरिए अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। इनमें से एक तस्वीर उनके नए घर में गृह प्रवेश के दौरान की है जिसमें वो सिर पर कलश रखे अपने नए घर में प्रवेश करती दिख रही हैं। वहीं निक जोनस भी हाथ में पूजा की थाली पकड़े नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की किताब रिलीज हुई है। इस नई किताब का नाम है 'अनफिनिस्ड'। इस किताब में प्रियंका ने अपने जीवन के सफर को बताया है। हालांकि इसी बीच उनकी किताब के कुछ पन्ने सोशल मीडिया पर लीक हो गए हैं और कई सारी तस्वीरें सामने आ गई हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा की जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें वो पति निक के साथ अपने नए घर में गृह प्रवेश करते नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के नीचे लिखा है 'क्वारंटीन के दौरान अपने नए घर में जाना काफी असामान्य था, लेकिन हमने इसको बेस्ट बनाया गृह प्रवेश सेरेमनी के साथ'। बता दें कि इस तस्वीर में प्रियंका बिल्कुल देसी अवतार में गृह प्रवेश करती दिख रही हैं।


 

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं ऐसे में फैंस उनकी खूबसूरत तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं। अब प्रियंका ने जो तस्वीरें साझा की है वो फैंस को बहुत अच्छी लग रही है। गृह प्रवेश की तस्वीर के अलावा प्रियंका और निक की और भी कई तस्वीरें ट्वीटर पर दिख रही हैं। इन तस्वीरों में निक और प्रियंका क्वालिटी समय बिताते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram: @priyankachopra
इसके अलावा प्रियंका और निक की शादी की कुछ तस्वीरें भी उनकी किताब से लीक हुई हैं। हालांकि ये तस्वीरें निक जोनस के फैन क्लब ने साझा की है, लेकिन अभिनेत्री ने इन पन्नों को साझा करते हुए लिखा- 'नो स्पोइलर्स प्लीज'। अब प्रियंका चोपड़ा के इस ट्वीट पर फैंस के खूब कमेंट आ रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा के हाथ में हॉलीवुड के कई बड़े प्रोजक्ट हैं। वहीं उनकी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' हाल ही में रिलीज हुई थी जिसे फैंस का खूब प्यार मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें