फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड जाकर और बोल्ड हो गईं हैं 'देसी गर्ल', यकीन न हो तो ये तस्वीरें देख लीजिए

Mon, 25 Jan 2021 04:03 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का जलवा आज देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। बॉलीवुड से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया है। भारत में प्रियंका के फैंस उन्हें देसी गर्ल के नाम से जानते हैं। हाल ही में प्रियंका द व्हाइट टाइगर में भी नजर आईं हैं। इस फिल्म में उनका अंदाज बेहद बोल्ड है। खैर ये पहला मौका नहीं है जब प्रियंका ने अपनी बोल्डनेस से सभी को हैरान किया हो। चलिए हम आपको दिखाते हैं प्रियंका की कुछ ऐसी ही बोल्ड तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 8
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा का लुक अब पहले से काफी बदल गया है। वह समय के साथ और बोल्ड हुईं हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती हैं।
विज्ञापन

3 of 8
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वालीं प्रियंका ने 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका के लिए बॉलीवुड के रास्ते खुल गए।

4 of 8
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
प्रियंका जब 13 साल की थीं वो अमेरिका में अपनी चाची के साथ रहीं। जहां उन्होंने तीन साल बिताए और वहीं स्कूल में एडमिशन लिया। अमेरिका में प्रियंका को नस्लभेद और रंगभेद का सामना करना पड़ा था। हाल ही में प्रियंंका ने इस बात का जिक्र भी किया था।
विज्ञापन

5 of 8
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram
प्रियंका की मां ने उन्हें फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लेने के लिए भेजा जहां वो मिस इंडिया वर्ल्ड का टाइटल जीतने में कामयाब रहीं। साल 2000 में प्रियंका मिस वर्ल्ड बनीं। यह खिताब जीतने वालीं वो पांचवीं भारतीय हैं।
विज्ञापन

6 of 8
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Twitter
अब्बास मस्तान की थ्रिलर फिल्म 'हमराज' में पहले प्रियंका चोपड़ा को लिया गया था लेकिन प्रोडक्शन टीम के साथ उनके शेड्यूल में दिक्कतें हो रही थीं, जिसके बाद इस फिल्म में अमीषा पटेल को लिया गया। साल 2002 में तमिल फिल्म 'थमिजहन' से प्रियंका ने अभिनय की शुरुआत की।
विज्ञापन

7 of 8
priyanka chopra - फोटो : instagram
साल 2003 में 'द हीरो- लव स्टोरी ऑफ ए स्पॉय' से प्रियंका ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ सनी देओल और प्रीति जिंटा थे। इसके बाद वो 'अंदाज', 'मुझसे शादी करोगी', 'ऐतराज', 'कृष', 'डॉन', 'फैशन', 'दोस्ताना', 'अग्निपथ', 'बर्फी' और 'बाजीराव मस्तानी' जैसी हिट फिल्मों में नजर आईं।
विज्ञापन

8 of 8
priyanka chopra - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। कई बार उन्हें अपने लुक की वजह से ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें