फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में आने से पहले ऐसी दिखती थीं प्रियंका चोपड़ा, पुरानी तस्वीरों को देख खा जाएंगे धोखा

Thu, 18 Jul 2019 11:59 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
priyanka chopra - फोटो : file photo
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई  1982 को जमशेदपुर में हुआ। उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वालीं प्रियंका ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर दुनिया भर में देश का नाम रौशन किया। बॉलीवुड में उन्होंने द हीरो: स्टोरी ऑफ ए स्पाई (2003) से डेब्यू किया। तब से लेकर आज तक प्रियंका के लुक में काफी बदलाव आ गया है। चलिए उनके जन्मदिन पर देखते हैं उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
Priyanka Chopra - फोटो : file photo
यह तस्वीर उस वक्त की है जब प्रियंका के जन्म को कुछ ही महीने हुए थे। इस फोटो में प्रियंका अपने पापा अशोक चोपड़ा और मां मधु चोपड़ा की गोद में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

3 of 7
priyanka chopra - फोटो : file photo
तस्वीर में दिखने वाली नन्हीं परी कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा है। प्रियंका की यह तस्वीर उस वक्त की है जब वह महज 4 से 5 साल की होंगी। घुंघराले बालों में प्रियंका बेहद क्यूट दिख रही हैं।

4 of 7
priyanka chopra - फोटो : file photo
प्रियंका चोपड़ा की यह तस्वीर भी उनके बचपन की यादगार तस्वीरों में से एक है। इस तस्वीर में प्रियंका को पहचानना मुश्किल हो सकता है। 
विज्ञापन

5 of 7
Priyanka Chopra and Ashok Chopra - फोटो : Instagram
अक्सर आपने लोगों से कहते हुए सुना होगा कि बेटियों को मां से ज्यादा पापा से लगाव होता है। ऐसा ही कुछ प्रियंका के साथ भी था वह अपने पापा से काफी जुड़ी हुई थीं। यह तस्वीर इस बात की गवाह है।
विज्ञापन

6 of 7
priyanka chopra - फोटो : file photo
प्रियंका चोपड़ा के पापा अशोक चोपड़ा का निधन साल 2013 में हो गया था। उस वक्त प्रियंका भावनात्मक तौर पर टूट सी गई थीं। प्रियंका को आज भी कई मौकों पर अपने पिता को याद करते हुए देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
priyanka chopra
अब जरा इस तस्वीर पर गौर फरमाइए। इस तस्वीर में प्रियंका एक तरफ अपनी छोटी बहन परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह स्कूल में अपने दोस्तों के साथ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें