प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड की देसी गर्ल के तौर पर जाना जाता है। कुछ साल पहले प्रियंका ने हॉलीवुड का रूख किया था। साथ ही अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी करके वहीं बस गई हैं। बीच-बीच में एक-दो हिंदी फिल्में भी की हैं। प्रियंका पूरी तरह से हॉलीवुड की होकर रह गई हैं। अब तक कई बड़ी फिल्मों का वो हिस्सा बन चुकी हैं, कई फिल्मों में लीड रोल भी किए हैं। खबर है कि अगले साल वह एक बॉलीवुड फिल्म कर सकती हैं। प्रियंका ने अब तक कौन सी हॉलीवुड फिल्मों में अपना जादू चलाया है, जानिए।