फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका ही नहीं इन 5 एक्टर्स ने भी बीच में छोड़ी थी फिल्म, एक को तो प्रेग्नेंसी के चलते निकाला

Fri, 27 Jul 2018 03:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
प्रियंका चोपड़ा की अचानक सगाई की खबर से हर कोई हैरान रह गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका इसी साल अक्टूबर में अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ शादी करने जा रही हैं। शादी की वजह से उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'भारत' से भी किनारा कर लिया जबकि प्रियंका ने फिल्म साइन भी कर ली थी। 'भारत' की शूटिंग फिलहाल चल रही है और प्रियंका को अगस्त के दूसरे हफ्ते से शूटिंग करनी थी। बॉलीवुड में ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब एक्टर्स ने इस तरह बीच में फिल्म छोड़ी हो।
विज्ञापन

2 of 6
'बाबूमोशाय बंदूकबाज' में चित्रांगदा सिंह
एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह का नाम बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक है। उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ इस फिल्म की शूटिंग बीच में ही छोड़ दी थी। कहा जा रहा था चित्रांगदा को नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ इंटीमेट सीन से परेशानी थी जबकि फिल्ममेकर्स का कहना था कि चित्रांगदा अपने रोल में बदलाव चाहती थीं। कुछ दिनों की शूटिंग के बाद ही चित्रांगदा ने फिल्म से किनारा कर लिया। उनके फिल्म छोड़ने के बाद एक्ट्रेस बिदिता बाग ने नवाजुद्दीन के अपोजिट रोल किया।
विज्ञापन

3 of 6
'हीरोइन' में ऐश्वर्या राय
मधुर भंडारकर की फिल्म 'हीरोइन' में करीना नहीं पहले ऐश्वर्या राय को साइन किया गया था। मधुर भंडारकर ने 8 दिन की शूटिंग भी कर ली थी तब ऐश्वर्या ने बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं। प्रेग्नेंसी की बात पता चली तो मधुर भंडारकर बेहद नाराज हुए और उन्होंने ऐश्वर्या को फिल्म से निकाल दिया। बाद में यह रोल करीना कपूर ने निभाया था।

4 of 6
'पलटन' में अभिषेक बच्चन
निर्देशक जेपी दत्ता की फिल्म 'पलटन' से अभिषेक बच्चन ने आखिरी वक्त में किनारा कर लिया। पहले वो यह फिल्म करने वाले थे लेकिन वो अपने रोल से संतुष्ट नहीं थे। जिसके बाद अभिषेक ने फिल्म छोड़ने का फैसला किया। बाद में यह रोल हर्षवर्धन राणे को दे दिया गया। बता दें कि अभिषेक बच्चन ने इससे पहले निर्देशक जेपी दत्ता के साथ 'एलओसी कारगिल' की थी। 
विज्ञापन

5 of 6
'फितूर' में रेखा
दिग्गज एक्ट्रेस रेखा ने अभिषेक कपूर की फिल्म 'फितूर' साइन की थी और उसमें तब्बू का किरदार निभाने वाली थीं। बताया जाता है फिल्म में रेखा को अपना लुक नहीं पसंद आया था। बता दें कि 'फितूर' में कटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'चलते-चलते' में ऐश्वर्या राय
फिल्म 'चलते-चलते' में ऐश्वर्या राय को शाहरुख के अपोजिट साइन किया गया था। शूटिंग के दौरान ही सलमान खान नशे की हालत में पहुंचे और ऐश्वर्या राय से खूब बदतमीजी की। ऐश्वर्या के चलते सेट का माहौल खराब हो रहा था जिसकी वजह से उन्हें हटाकर रानी मुखर्जी को साइन कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें