बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की शादी बेहद देसी थी, इस बात का अंदाजा प्रियंका के लहंगे से लेकर शादी के वेन्यू की तस्वीरों से लगा सकते हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी को 5 दिन बीत चुके हैं। शादी की पहली तस्वीर निकयंका ने दिल्ली रिसेप्शन की देर शाम फैंस के साथ शेयर की थी। वहीं अब सोशल मीडिया पर शादी के दिन की कुछ और तस्वीरें आई हैं।