फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा की शादी की सारी डिटेल हुई Leak, संगीत में साली के साथ इस गाने पर नाचेंगे निक

Fri, 23 Nov 2018 02:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
priyanka chopra - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बाद अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी सुर्खियों में है । मीडिया में प्रियंका-निक की शादी को लेकर बहुत सी खबरें आईं लेकिन शादी की फाइनल डेट किसी ने नहीं बताई । अब प्रियंका-निक की शादी ही नहीं संगीत और मेहंदी की भी तारीख सामने आ गई है । 
विज्ञापन

2 of 6
प्रियंका निक - फोटो : SELF
प्रियंका और निक दूल्हा-दुल्हन बनने के लिए तैयार हैं । दोनों ने शादी के कपड़ों से लेकर वेन्यू तक फाइनल कर लिया है । निक भी भारत आ चुके हैं और प्रियंका ने एक फोटो शेयर कर उनका स्वागत किया । शादी की रस्मों की बात करें तो 29 नवंबर से  प्री वेडिंग सेलीब्रेशन शुरू हो जाएगा ।
 
विज्ञापन

3 of 6
Priyanka and Nick - फोटो : twitter
मेहंदी से शादी की रस्में शुरू होंगी । इसके बाद 30 नवंबर को जोधपुर के मेहरानगढ़ फोर्ट में संगीत सेरेमनी होगी । फिर 30 नवंबर को प्रियंका-निक कॉकटेल पार्टी होस्ट करेंगे । इसमें प्रियंका-निक के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे । इसके बाद 1 दिसंबर को हल्दी सेरेमनी होगी ।

4 of 6
priyanka, nick
फिर फाइनली 2 दिसंबर को प्रियंका और निक शादी के बंधन में बंध जाएंगे । शादी हिंदू रीति-रिवाजों से होगी । वहीं ये भी खबर है कि 3 दिसंबर को प्रियंका-निक क्रिश्चियन रीति से भी शादी कर सकते हैं । प्रियंका और निक शादी के बाद दो रिसेप्शन पार्टी देंगे । एक दिल्ली में होगा और दूसरा मुंबई में । 
विज्ञापन

5 of 6
priyanka and nick - फोटो : amar ujala
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका और निक विरुष्का की ही तरह अपने रिसेप्शन का न्योता देने पीएम मोदी के पास भी जाएंगे । शादी के सारे इंतजाम प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा देख रही हैं । पूरी शादी में सबसे खास रहेगा संगीत । संगीत सेरेमनी में निक जोनस प्रियंका के पॉपुलर गानों पर डांस करेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रियंका और निक का परिवार
इसके अलावा वो अपनी लेडी लव के लिए गाना भी गाएंगे । वहीं पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, परिणीति चाहती हैं जीजू निक उनके साथ प्रियंका के गानों पर डांस करें । प्रियंका की शादी का काउंडाउन शुरू हो चुका है । अब देखना ये है कि प्रियंका-निक कब खुद अपनी शादी की डेट की घोषणा करते हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें