प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया से शुरू हुई बातचीत
निक और प्रियंका के बीच पहली बातचीत सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। निक ने सबसे पहले फिल्म 'क्वांटिको' में प्रियंका के को-स्टार ग्राहम को एक मैसेज किया था, जिसमें उन्होंने प्रियंका की तारीफ की थी। इसके बाद निक ने पहली बार ट्विटर पर प्रियंका चोपड़ा को एक मैसेज किया था, जिसमें निक ने लिखा था, 'हमारे कुछ कॉमन फ्रेंड्स कह रहे हैं कि हमें मिलना चाहिए। प्रियंका चोपड़ा ने निक के इस सवाल का जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि ये मैसेज उनकी टीम पढ़ सकती है। ऐसे में वह उनके फोन पर मैसेज कर सकते हैं।