अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी करने के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा दिल्ली में आज अपना रिसेप्शन कर रही हैं। इस बीच प्रियंका ने फैंस को अपने रिसेप्शन पर बेहद खास तोहफा दिया है। थोड़ी ही देर पहले उनकी शादी की तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गई हैं। शादी के पहले रिसेप्शन के बीच देखें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनक की शादी की तस्वीरें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
priyanka nick
- फोटो : amar ujala
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की सबसे पहले दो तस्वीरें सामने आई थीं। जिनमें से एक में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हिंदू रीति-रिवाजों वाली शादी के लुक में दिख रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 10
priyanka nick
- फोटो : amar ujala
ठीक दूसरी तस्वीर में प्रियंका-निक क्रिश्चियन शादी करते दिख रहे हैं। क्रिश्चियन रीति-रिवाज से इन दोनों की और भी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं।
4 of 10
Priyanka Chopra
- फोटो : people magazine
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की एक तस्वीर उस समय की है जब यह दोनों क्रिश्चियन रीति-रिवाज के अनुसार एक-दूसरे को किस कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 10
priyanka nick
- फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा ने क्रिश्चियन शादी में सफेद रंग की बेहद खूबसूरत ड्रेस पहनी थी।
विज्ञापन
6 of 10
priyanka chopra
- फोटो : Instagram
शादी में प्रियंका और निक ने कपल डांस भी किया। इस डांस की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन
7 of 10
priyanka chopra
- फोटो : people magazine
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने जोधपुर के उमेद भवन पैलेस से शादी की थी। शादी पर पूरा भवन बेहद शानदार तरीके से सजाया गया था।
8 of 10
priyanka wedding pictures
- फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा ने करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में निक जोनस के साथ शादी के सात फेरे लिए। उनकी शादी में अंबानी परिवार भी दिखाई दिया।
9 of 10
priyanka chopra
बता दें कि प्रियंका और निक आज दिल्ली के होटल ताज पैलेस में अपनी शादी का पहला ग्रैंड रिसेप्शन करने वाले हैं। खबरों की मानें तो प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिसेप्शन का न्यौता भेजा था ऐसे में उनके शरीक होने की उम्मीद जताई जा रही है।