फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सच में जोधपुर में शादी के लिए गए थे प्रियंका-निक या नहीं, सामने आ गई असली वजह

Thu, 04 Oct 2018 01:49 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
priyanka chopra and nick jonas

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों अपनी शादी को लेकर खूब सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबरें थीं कि मंगलवार को दोनों लव बर्ड्स जोधपुर पहुंचे, जिसके बाद बॉलीवुड गलियारों में ये खबरें आने लगी कि दोनों राजस्थान में शादी रचा सकते हैं। कपल को मेहरानगढ़ फोर्ट में देखा गया। अब मामले का सच सामने आ गया है। मामला, शादी नहीं, कुछ और था।
विज्ञापन

2 of 4
PRIYANKA CHOPRA - फोटो : self
आपको बता दें कि यह जोड़ी शहर घूमने नहीं बल्कि बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए गई थी। इस बात का खुलासा खुद प्रियंका चोपड़ा ने किया है। बता दें कि प्रियंका, निक और उनके भाईसिद्धार्थ चोपड़ा अपने बीएफएफ तमन्ना दत्त के पति सुदीप दत्त के बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए जोधपुर गए थे। दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही हैं।
विज्ञापन

3 of 4
priyanka chopra nick jonas
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'जन्मदिन मुबारक महाराजा सुदीप दत्त। मुझे खुशी है कि हमने साथ लंच किया। आपके अच्छे जीवन की कामना। हमेशा मुस्कुराते और नाचते रहो।'वहीं दूसरी तरफ सुदीप दत्त ने भी अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की। वहीं अब बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद प्रियंका और निक मुंबई लौट आए हैं।
विज्ञापन

4 of 4
priyanka chopra
आपको बता दें, मंगलवार को दोनों लव बर्ड्स जोधपुर पहुंचे, जिसके बाद बॉलीवुड गलियारों में ये खबरें आने लगी कि दोनों राजस्थान में शादी रचा सकते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं प्रियंका और निक जोधपुर के मेहरानगढ़ किले भी गए। बताया जा रहा है कि दोनों उमेद भवन में ठहरे थे और खबरें फैल रही थीं कि डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए दोनों पैलेस डिसाइड करेंगे। रोका सेरेमनी के बाद से प्रियंका और निक लगातार साथ में हैं। निक तीसरी बार भारत आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें