फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 12: श्रीसंथ ने दीपक को बनाया घर का चाणक्य, जवाब मिला-तेनालीराम हूं मैं

Thu, 04 Oct 2018 01:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टीवी शो
बिग बॉस के घर में दीपक ठाकुर के अग्निपरीक्षा देने के बाद घर का माहौल अब और गर्म हो गया है। लेकिन इस तना-तनी के बीच में भी दीपक ने लोगों को हंसाना नहीं छोड़ा। आपको बता दें कि घर में दीपक और श्रीसंथ की दोस्ती काफी गहरी है। दोनों एक-दूसरे के साथ मजाक-मस्ती करते हुए भी दिख जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
bigg boss
आपको बता दें कि दीपक घर वालों के साथ टॉस्क को लेकर मस्ती कर रहे थे। वह श्रीसंथ से कहते हैं कि वह उनके बाल काट देंगे, जिस तरह से उनके (दीपक) बाल काटे गए हैं। श्रीसंथ दीपक से कहते हैं, तुझे पता है तुम घर के चाणक्य हो। तो वहीं दीपक श्रीसंथ से कहते हैं कि मैं घर का चाणक्य नहीं तेनालीराम हूं। करणवीर श्रीसंथ और दीपक को बीच में टोकते हुए कहते हैं कि दीपक घर का चाणक्य क्यों है? सवाल यह है।
विज्ञापन

3 of 4
bigg boss 12
घर में मौजूद सभी घरवाले यह सुनकर हंसने लगते हैं। वह कहते हैं कि दीपक तुमने सलमान पर तो गाना बना लिया अब अपने ऊपर भी एक गाना बना दो। जिसके बाद दीपक कहते हैं कि बिग बॉस के घर में आकर मैं स्टार बन गया हूं। अब मुझे भी लगता है कि खुद पर गाना लिखा जाए।
विज्ञापन

4 of 4
bigg boss 12
बिहार के गांव से अपने हर सपने को पूरा करने के लिए बिग बॉस के घर आए दीपक ने अब घर में अपना गेम खेलना शुरू कर दिया है। दीपक ने सुरभि राणा के आते ही श्रीसंथ से अपनी दोस्ती भी तोड़ ली थी। दीपक ने श्रीसंथ पर यह आरोप भी लगाया था कि वह खुद की मर्जी सब पर थोपना चाहते हैं। वहीं, सुरभि ने स्पष्ट किया कि मैं इस गेम को जीतने आई हूं और उसके लिए मैं कुछ भी करूंगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें