फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूड़ा, सिंदूर और मंगलसूत्र पहने प्रियंका चोपड़ा की पहली तस्वीरें, पत्नी से नजरें नहीं हटा पाए निक

Mon, 03 Dec 2018 03:39 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
priyanka chopra nick jonas - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी 2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में हुई । प्रियंका की शादी की कुछ तस्वीरें सामने आ चुकी हैं । कुछ देर पहले ही प्रियंका और निक जोधपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए । इस नए-नवेले जोड़े को देखने के लिए फैंस की भीड़ एयरपोर्ट पर उमड़ पड़ी । 
विज्ञापन

2 of 6
priyanka chopra nick jonas - फोटो : instagram
प्रियंका के साथ उनके जेठ-जिठानी जो और सोफी भी थे । इस दौरान प्रियंका सी ग्रीन कलर की साड़ी में नजर आईं । प्रियंका ने मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और हाथ में चूड़ा पहना हुआ था । वहीं निक कैजुअल लुक में नजर आए । फैंस को देख प्रियंका और निक दोनों ने हाथ जोड़ सबका अभिवादन किया ।
 
विज्ञापन

3 of 6
priyanka chopra nick jonas - फोटो : instagram
प्रियंका और निक दिल्ली के लिए निकल चुके हैं । कुछ देर में ही दोनों दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच जाएंगे । प्रियंका की मेहंदी, हल्दी और संगीत की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं । फैंस को शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है । इससे पहले हम आपको शादी को लेकर कुछ अपडेट दे देते हैं । 
 

4 of 6
priyanka chopra nick jonas - फोटो : instagram
प्रियंका ने अपनी शादी के लिए रेड कलर का लहंगा चुना । हिंदू रीति से होने वाली शादी के लिए निक ने शेरवानी पहनी और वो घोड़े पर चढ़कर अपनी दुल्हन के पास पहुंचे । मंडप को 40 फीट की ऊंचाई पर बनाया गया था । उमेद भवन के बरदारी लॉन में सारी रस्में हुईं । शहरा बांधे निक, प्रियंका के पास पहुंचे । 

 
विज्ञापन

5 of 6
priyanka chopra nick jonas - फोटो : instagram
दोनों ने एक-दूसरे को मंडप में देखा । मेहमानों ने खुलासा किया है कि जयमाल के वक्त प्रियंका रोने लगी थीं । इसके अलावा जब प्रियंका ने निक के साथ क्रिश्चियन वेडिंग की तो मधु चोपड़ा के स्पीच के दौरान भी रो पड़ी थीं । प्रियंका अपनी शादी के दौरान पिता को याद कर कई बार रोईं ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
priyanka chopra nick jonas - फोटो : instagram
बता दें कि प्रियंका का कन्यादान परिणीति के पैरेंट्स ने किया । परिणीति के पैरेंट्स ने कहा, 'ये एक बहुत रॉयल शादी थी । जोधपुर में लोगों ने बहुत सम्मान दिया । लोगों का बहुत प्यार मिला । शादी बेहद शानदार थी ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें