फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'केदारनाथ' की स्क्रिप्ट सुन रो पड़ी थीं सैफ की पहली पत्नी, बेटी सारा को देती हैं फिल्म से जुड़ी सलाह

Mon, 03 Dec 2018 03:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sara ali khan, amrita singh
सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'केदारनाथ' जल्द ही बड़े परदे पर रिलीज होने वाली है। चूंकि सारा की ये डेब्यू फिल्म है इसलिए इसके प्रमोशन में सारा कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहतीं। हाल ही में सारा बिग बॉस 12 में अपनी आने वाली फिल्म 'केदारनाथ' का प्रमोशन करने पहुंचीं।
विज्ञापन

2 of 5
sara ali khan
इसके अलावा सारा लगभग हर दिन कहीं न कहीं फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचती हैं। हाल ही में मीडिया से बात करते हुए सारा ने कहा, 'मैं अपनी मां के साथ रहती हूं तो जाहिर है कि मैं उनसे हर बात डिस्कस करती हूं। मैं उनकी सभी बातें भी मानती हूं। इतना ही नहीं एक्टिंग के मामले में मैं अपने पिता से भी सलाह लेती हूं।
विज्ञापन

3 of 5
sara ali khan kedarnath - फोटो : instagram
'केदारनाथ' पर अपने पैरेट्स के रिएक्शन के बारे में पूछे जाने पर सारा अली ने कहा, 'दोनों को ही फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई थी। मैंने अपने पिता को फिल्म की कहानी बताई थी और स्क्रिप्ट के नरेशन के वक्त मेरी मां भी मेरे साथ में बैठी थीं और फिल्म की कहानी सुनकर उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।
 

4 of 5
kedarnath
बता दें इंटरव्यू के मामले में भी सारा अली खान लगातार स्कोर कर रही हैं। उनके हर इंटरव्यू की इंडस्ट्री में चर्चा है और हर पत्रकार उनकी अच्छी हिंदी और जबर्दस्त आत्मविश्वास की तारीफ कर रहा है। फिल्म 'केदारनाथ' में सारा के किरदार का नाम है मंदाकिनी और उसका निक नेम मुक्कू है। 'केदारनाथ' शुरू से ही विवादों में रही है।फिल्म का केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों से लेकर राजनीतिक दलों ने विरोध किया है। फिल्म के विरोध में उतरे लोगों ने फिल्म के हीरो और हीरोइन के बीच दर्शाए गए इंटीमेट दृश्यों को धार्मिक आस्था से छेड़छाड़ बताते हुए आपत्तिजनक करार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kedarnath
सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म 'केदारनाथ' इसी साल 7 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। 'केदारनाथ' एक लव स्टोरी है, जो उत्तराखंड में आए बाढ़ के बैकग्राउंड पर बनी है। इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला और प्रज्ञा कपूर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें