फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से पहले पूरे खानदान के साथ प्रियंका-निक ने किया शानदार डिनर, वायरल हुई तस्वीर

Fri, 23 Nov 2018 01:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra and Nick - फोटो : Instagram
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के बाद प्रियंका और निक की शादी का काउंटडान शुरू हो चुका है। बॉलीवुड की देसी गर्ल को अपना बनाने के लिए निक जोनस भारत आ चुके हैं। निक के आते ही प्रियंका ने अपने मंगेतर के साथ पूरे परिवार के साथ डिनर किया। परिवार के साथ इस खास पल की तस्वीर को प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो वायरल हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस - फोटो : twitter
इस फैमिली डिनर में चोपड़ा 'खानदान' के साथ जोनस का परिवार और कुछ विदेशी दोस्त भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में सभी लोग टेबल के चारों ओर बैठे हुए हैं। वहीं निक और प्रियंका कैमरे की तरफ देख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने लिखा - 'बहुत खुश हूं। इतने अच्छे परिवार के लिए शुक्रिया।' 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra and nick jonas - फोटो : twitter
इस तस्वीर में सेंटर वाली कुर्सी पर एक तरफ निक जोनस बैठे नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ प्रियंका की मां मधु चोपड़ा। हालांकि तस्वीर में साफ-साफ तो दिखाई नहीं दे रहा है क्योंकि काफी दूर से खींची गई हैं। इतना ही नहीं निक के भारत पहुंचते ही प्रियंका ने एक प्यार भरा पोस्ट किया था। 

4 of 5
priyanka chopra - फोटो : Instagram
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर निक के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - 'तुम्हारा घर में स्वागत है।' प्रियंका और निक की यह तस्वीर कार की है। जिसमें प्रियंका निक के कंधे पर सिर रखे नजर आ रही हैं। इस बीच प्रियंका और निक के संगीत से लेकर रिसेप्शन तक की तारीख सामने आ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka, nick
शादी की रस्मों की बात करें तो 29 नवंबर से प्री वेडिंग सेलीब्रेशन शुरू हो जाएंगे। मेहंदी से शादी की रस्में शुरू होंगी। इसके बाद 30 नवंबर को जोधपुर के मेहरानगढ़ फोर्ट में संगीत सेरेमनी होगी। उसी दिन प्रियंका-निक कॉकटेल पार्टी होस्ट करेंगे। इसमें प्रियंका-निक के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे। इसके बाद 1 दिसंबर को हल्दी सेरेमनी होगी और 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें