फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा के मुंबई रिसेप्शन का Inside Video, निक को मेहमानों से मिलाते हुए शरमाईं देसी गर्ल

Thu, 20 Dec 2018 09:33 AM IST
अल्पना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka nick - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 19 दिसंबर को मुंबई में दूसरा रिसेप्शन दिया। दोनों ने 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन में शादी की थी । इसके बाद प्रियंका-निक ने दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी दी थी । मुंबई में ये उनका पहला रिसेप्शन है। ये पार्टी प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने अपनी बेटी और दामाद के लिए रखी थी । 

विज्ञापन

2 of 5
priyanka nick - फोटो : instagram
इस रिसेप्शन में प्रियंका की मां के दोस्त और सभी रिश्तेदार मौजूद रहे । इस रिसेप्शन के लिए प्रियंका ने ब्लू कलर की इंडो वेस्टर्न ड्रेस चुनी । प्रियंका ने शोल्डर लेस अनारकली सूट पहना, उसके साथ चुनरी कैरी की । मांग में सिंदूर और बालों के बन ने उनके लुक को कंप्लीट किया ।
विज्ञापन

3 of 5
priyanka nick - फोटो : instagram
इसके अलावा ड्रेस के साथ प्रियंका ने हैवी डायमंड नेकलेस पहना । प्रियंका की इस ड्रेस को सब्यसाची ने डिजाइन किया था । वहीं निक ग्रे कलर के कोट-पैंट में नजर आए । यह रिसेप्शन मुंबई के पांच सितारा होटल JW मैरियट में हुआ । 
 

4 of 5
priyanka nick - फोटो : instagram
रिसेप्शन के दौरान प्रियंका ने मेहमानों से अपने पति निक जोनस को इंट्रोड्यूस करवाया। स्टेज पर आकर प्रियंका कहती हैं, 'आप सब 2 सेकंड के लिए ध्यान दीजिए । मैं खुश हूं कि आज आप यहां हम दोनों को प्यार और आशीर्वाद देने पहुंचे हैं । ये पार्टी मेरी मां ने होस्ट की है। आप इनसे मिलिए ये मेरे पति निक जोनस हैं ।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka nick - फोटो : instagram
पति को इंट्रोड्यूस करवाते हुए प्रियंका चोपड़ा शरमा जाती हैं । इसके बाद निक कहते हैं, 'ये भारत में मेरा पहला शो है ।' ये सुनकर प्रियंका और वहां मौजूद मेहमान जोर से हंस पड़ते हैं। प्रियंका और निक के रिसेप्शन का ये इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें