फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसी कड़ी सुरक्षा के बीच होगी प्रियंका-निक की शादी, मेहमानों को नहीं होगी इस बात की इजाजत

Thu, 29 Nov 2018 05:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra - फोटो : TOI

सुपरहिट एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की शादी का बिगुल बज चुका है। शादी के लिए पूजा भी हो गई है और अब वह अपने विदेशी मंगेतर निक जोनस संग जोधपुर पहुंच चुकी हैं। लेकिन प्रियंका ने अभी शादी की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। वहीं, शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही है लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि प्रियंका की शादी में मेहमानों को इस बात के लिए सख्त हिदायत दी गई है...आइए जानते हैं क्या है यह..

विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra - फोटो : NDTV MOVIES

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के जो फैन्स यह सोच रहे हैं कि उन्हें उनकी चहेती स्टार की शादी के फोटो तुरंत देखने को मिल जाएंगे तो उनका यह सपना सच नहीं होगा। क्योंकि प्रियंका ने  भी वही फैसला लिया है जो रणवीर और दीपिका ने अपनी शादी में लिया था। आपको यह जानकर हैरानी और निराशा दोनों ही होगी कि प्रियंका की शादी में आने वाले मेहमानों को मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं होगी।

विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : self
जानकारी के मुताबिक, जोधपुर के उमेद भवन में सबसे पहले प्रियंका की मेहंदी की रस्म अदा की जाएगी। वहीं,शाम को संगीत सेरेमनी का कार्यक्रम होगा। खबरों में चल रही जानकारी की माने तो प्रियंका 2 दिसंबर को निक संग हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लेंगी। फिर अगले दिन 3 दिसंबर को ईसाई रिवाज से शादी होगी।प्रियंका-निक की शादी को लेकर ना सिर्फ देश की मीडिया विदेशी मीडिया भी कवर करने की फिराक में है।

4 of 5
priyanka and nick - फोटो : twitter
इससे पहले प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की रस्में आज यानी 28 नवंबर को घर में हुई पूजा से शुरू हो गईं । पूजा पूरी होने के बाद निक और प्रियंका मीडिया के सामने आए और पोज दिए । दोनों शादी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं । इस पूजा में प्रियंका स्काई ब्लू कलर का सलवार सूट पहने नजर आईं । वहीं निक ने पिंक कलर का पायजामा कुर्ता पहना । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : self
ये पूजा प्रियंका की मां मधु चोपड़ा के घर पर रखी गई थी । रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पूजा के बाद पूरा परिवार शादी की बाकी रस्मों के लिए जोधपुर के उमेद भवन के लिए रवाना हो जाएगा। प्रियंका और निक ने अभी तक अपनी शादी की ऑफीशियल जानकारी नहीं दी है ।






View this post on Instagram






 

THEY ARE SO PRETTY TOGETHER I CRY. (After puja) #priyankachopra #nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra-Pedia 🌐 (@priyankapedia) on Nov 28, 2018 at 2:24am PST

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें