फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाह्नवी कपूर को फिल्म और फैशन दोनों में टक्कर दे रही हैं सारा अली खान, ये तस्वीरें बनीं गवाह

Thu, 29 Nov 2018 04:51 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sara ali khan - फोटो : instagram
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' रिलीज होने को तैयार है । फिल्म में सारा, सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आएंगी । दोनों ही फिल्म के प्रमोशन में जुट गए हैं । हाल ही में सारा को जुहू के एक होटल में देखा गया, जहां पर वो अपनी फिल्म को प्रमोट करने आई थीं।
विज्ञापन

2 of 5
sara ali khan
इस इवेंट के दौरान सारा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। यहां वो पीले रंग का टॉप पहनकर पहुंचीं । सारा अपने स्टारडम को इंजॉय करती दिख रही हैं। अपनी फिल्म के प्रमोशन के साथ-साथ उन्होंने मौका मिलने पर कैमरे के सामने जमकर पोज दिए।
विज्ञापन

3 of 5
sara ali khan
सारा की फिल्म की कहानी 2013 में आई उत्तराखंड त्रासदी पर आधारित है। फिल्म में त्रासदी के दौरान पनपी लवस्टोरी को दिखाया जाएगा। हाल ही में एक इंटरव्यू में फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कपूर (Abhishek Kapoor) ने बताया था कि फिल्म में जो भी तूफान के सीन हैं वो सब असली के हैं ।
 

4 of 5
kareena kapoor sara ali khan - फोटो : instagram
उन्होंने बताया कि मंदिर, हिमालय में काफी ऊंचाई पर है । जब हम लोग आउटडोर शूट के लिए बाहर निकले तो कास्ट और क्रू को असामान्य मौसम का सामना करना पड़ा। बाहर बहुत ठंड थी । तूफान के वक्त के सारे दृश्यों को फिल्म में दिखाया गया है।बता दें कि, सारा की फिल्म 'केदारनाथ' 7 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sara ali khan - फोटो : star world
इस फिल्म के रिलीज के बाद सारा 'सिम्बा' के प्रमोशन में व्यस्त हो जाएंगी। रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' 28 दिसंबर को रिलीज होगी। इसमें सारा के साथ रणवीर सिंह स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें