फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: प्रियंका चोपड़ा और निक का विला देख फटी रह जाएंगी आंखें, इस सपनों के महल की कीमत चौंकाने वाली

Wed, 24 Oct 2018 03:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
priyanka villa - फोटो : themls.com
बॉलीवुड के दो बड़े स्टार्स ने शादी करने की तैयारी कर ली है । इसमें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी भी शामिल हैं। प्रियंका और निक ने शादी से पहले ही अपने सपनों का महल तैयार कर लिया है। खबरों की मानें तो निक ने अपनी होने वाली पत्नी प्रियंका चोपड़ा के लिए लॉस एंजेलेस में एक शानदार विला खरीदा है।
 
विज्ञापन

2 of 8
priyanka villa - फोटो : themls.com
प्रियंका और निक के विला की कुछ तस्वीरें themls.com पर रिवील हो चुकी हैं। प्रियंका और निक का ये विला बेहद खूबसूरत है । इसमें 5 बेडरूम हैं और पूरा विला 4129 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है । 
विज्ञापन

3 of 8
priyanka villa - फोटो : themls.com
पूरे घर में लकड़ी की दीवारें और फ्लोरिंग की गई है । स्विमिंग पूल के आस-पास का एरिया लकड़ी से बनी छत से कवर है। निक का ये विला Beverly Hills पर स्थित है । यहीं पर निक ने प्रियंका को प्रपोज किया था ।

4 of 8
priyanka villa - फोटो : themls.com
विला की दीवारें कांच की हैं और इसे एंटीक लुक दे रही हैं । इस विला को स्पेस इंटरनेशनल नाम की एक आर्किटेक्चर कंपनी ने डिजाइन किया है । इस घर की कीमत 6.5 मिलियन डॉलर यानी 47 करोड़ रुपए है । 
 
विज्ञापन

5 of 8
priyanka villa - फोटो : themls.com
विला की बेस्ट बात ये है कि इसमें ओपन पूल है । रात के समय चांद की रोशनी में प्रियंका और निक का ये विला और भी ज्यादा खूबसूरत दिखता है । बता दें कि प्रियंका और निक 1 दिसंबर को जोधपुर में शादी करेंगे ।
विज्ञापन

6 of 8
priyanka villa - फोटो : themls.com
हाल ही में प्रियंका और निक की एक तस्वीर सामने आई थी । जिसमें प्रियंका ने हाथों में फूल ले रखे थे । इस फोटो को देख सोशल मीडिया यूजर ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है हालांकि इस बात में कोई सच्चाई नहीं है ।
विज्ञापन

7 of 8
priyanka villa - फोटो : themls.com
हाल ही में प्रियंका न्यूयॉर्क में एक इवेंट में नजर आई थीं । इस दौरान जब उनसे उनकी शादी की ड्रेस को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरी शादी की ड्रेस बहुत आरामदायक और क्यूट होगी।
विज्ञापन

8 of 8
priyanka villa - फोटो : themls.com
खबरों की मानें तो प्रियंका की शादी की ड्रेस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा डिजाइन कर रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले भी प्रियंका अपने एक दोस्त की सगाई में मनीष के डिजाइन किए आउटफिट में नजर आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें