फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo: अनु मलिक पर आरोप लगाने वालीं ये सिंगर भड़कीं, बोलीं- 'इस देश में केवल महिलाओं से...'

Wed, 24 Oct 2018 02:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shweta pandit - फोटो : instagram
सिंगर श्वेता पंडित ने #MeToo के तहत अनु मलिक पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। ट्विटर श्वेता ने लिखा था कि अनु मलिक ने उनसे काम देने के बदले 'किस' करने के लिए कहा था। उस वक्त श्वेता की उम्र 15 साल थी और वो स्कूल जाती थीं। श्वेता के इस तरह आरोप लगाने के बाद ट्विटर पर उन्हें ही निशाना बनाया जाने लगा, जिसके बाद वो यूजर्स पर ही भड़क गईं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
shweta pandit - फोटो : instagram
श्वेता ने लिखा कि 'सभी 'जवान पुरुषों', जो भी मेरे ट्वीट के बाद मुझसे पूछ रहे हैं कि अब आगे क्या होगा। उनसे मैं कहना चाहूंगी कि ये बात मैंने 17 साल अपने मन में दबाकर रखी। हम एक ऐसे देश में रहते हैं, जहां बहुत ही मूर्खतापूर्ण चीजों के लिए लगातार 'केवल महिलाओं' से सवाल पूछा जाता है। हम अब और इस तरह के बेवकूफीवाले सवाल नहीं चाहते।'  

 
विज्ञापन

3 of 5
anu malik
श्वेता ने आगे लिखा कि 'ट्वीट करने के बाद मुझे ये महसूस हुआ कि भारत में ज्यादातर मर्द बाल उत्पीड़न को गंभीरता से नहीं लेते। यहां अक्सर ये बोल दिया जाता है, ओह वह केवल अंकल की तरह होंगे... यह केवल गालों के लिए होगा। इस तरह के जवाब मैं सुनकर दिमागी तौर पर परेशान हो जाती हूं।'

 

4 of 5
anu malik
इससे पहले श्वेता पंडित ने अनु मलिक पर ट्वीट करते हुए आरोप लगाया था कि 'यह बात साल 2001 की है। अनु मलिक ने मुझे अंधेरी के एम्पायर स्टूडियो में बुलाया था। वहां उन्होंने बिना म्यूजिक के गाना गाने को कहा। उस समय मैंने हर दिल जो प्यार करेगा, गाना गया। इसके बाद मलिक ने कहा कि वह मुझे यह गाना सुनिधि और शान के साथ देंगे लेकिन इसके लिए मुझे उन्हें अभी किस करना होगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
anu malik
श्वेता ने लिखा कि 'यह सुनकर सदमा लगा। उस वक्त मैं केवल 15 साल की थी। उन्हें मैं अनु अंकल कहती थी। इतना ही नहीं वह मेरे परिवार को बहुत समय से जानते थे और मेरे पिता को भाई मानते थे। क्या कोई अपने भाई की बेटी से ऐसी मांग करता है। वह पल मेरी जिंदगी का सबसे बुरा था और कई महीने तक इसके चलते तनाव में रही।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें