प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ खुशहाल मैरिड लाइफ जी रही हैं । प्रियंका ने जोधपुर के उमेद भवन में 1-2 दिसंबर को शादी की थी । अब शादी के एक महीने बाद प्रियंका की हल्दी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं ।
विज्ञापन
2 of 6
priyanka chopra
प्रियंका की शादी के डेढ़ महीने में कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं । इस बिग फैट पंजाबी शादी में प्रियंका और निक की ओर से करीब 200 मेहमानों को इनवाइट किया था । अपनी हल्दी सेरेमनी में प्रियंका और निक ने व्हाइट कॉम्बिनेशन के ट्रेडिशनल कपड़े पहने थे ।
विज्ञापन
3 of 6
priyanka chopra
अपनी हल्दी सेरेमनी में प्रियंका, शादी से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं । प्रियंका ने व्हाइट कलर के सूट के साथ ब्रॉड नेकलेस पहना था । हल्दी की तस्वीरों में एक ऐसी भी थी जिसमें प्रियंका चोपड़ा के भाई डांस करते नजर आ रहे हैं।
4 of 6
priyanka chopra
इसी मौके पर प्रियंका चोपड़ा को बांधनी दुपट्टा और चूड़ा भी पहनाया गया था। जब निक को हल्दी लगाई गई तो प्रियंका खिल-खिलाकर हंस पड़ीं । एक तस्वीर में प्रियंका के हाथ में कलीरें बांधी जा रही हैं और वो आंख बंद करके बैठी हैं ।
विज्ञापन
5 of 6
priyanka chopra
बता दें कि प्रियंका और निक ने दो शादियां की थीं । एक क्रिश्चियन और दूसरी हिंदू रीति-रिवाज से । प्रियंका ने अपनी शादी को लेकर कहा था, 'हर लड़की चाहती है कि उसकी शादी में वो किसी राजकुमारी की तरह लगे ।'
'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कैसी शादी करूंगी लेकिन मेरी दो शादियां हुईं । वो भी भारत में। मेरी शादी में मेरे सभी रिश्तेदार और करीबी दोस्त मौजद थे । ये सब मेरे लिए बहुत स्पेशल था ।'