फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा में ब्वॉयफ्रेंड निक के साथ खास पल बिता रही हैं प्रियंका चोपड़ा, पहली तस्वीर आई सामने

Tue, 26 Jun 2018 09:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
बीते कुछ दिनों से प्रियंका चोपड़ा का नाम निक जोनस के साथ जोड़ा जा रहा है। कहा जा रहा है कि यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन खबरों के बीच प्रियंका का निक को उनकी मां से मिलवाना इस रिश्ते की सच्चाई खुद ही बयां कर रहा है। निक को मां से मिलवाने के बाद बॉलीवुड की देसी गर्ल इन दिनों कथित ब्वॉयफ्रेंड के साथ गोवा में कुछ खास पल बिता रही हैं जिसकी पहली तस्वीर सामने आ गई है।
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
प्रियंका और निक के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी उनके साथ हैं। गोवा में प्रियंका के परिवार के साथ निक पूरी मस्ती कर रहे हैं जिसकी पहली तस्वीर अब सामने आ गई है। इस वायरल तस्वीर में निक और प्रियंका परिवार के साथ लंच करते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में निक प्रियंका के ठीक बगल में बैठे हैं। निक ने काले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है तो वहीं प्रियंका सफेद और ग्रे रंग का टॉप पहने हुए नजर आ रही हैं। वायरल फोटो में प्रियंका की छोटी बहन परिणीति भी नजर आ रही हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
प्रियंका का भारत आकर निक को तुरंत अपनी मां से मिलवाना कहीं ना कहीं उनके रिश्ते पर मुहर जरूर लगा रहा है। इसके साथ ही प्रियंका और निक की शादी की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। भारत आते ही प्रियंका, निक और मधू चोपड़ा को ब्रांद्रा के फेमस रेस्टोरेंट में देखा गया। जिसके बाद निक ने सोशल मीडिया पर बारिश में भीगते हुए प्रियंका का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया।
 

 

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा और
प्रियंका और निक को लॉस एंजेलिस में भी कई बार एक साथ स्पॉट किया गया। जिसके बाद ऐसी खबरें आई कि यह दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में जाने की तैयारी में है। खास बात यह है कि प्रियंका की मां से मिलने जाते हुए भी निक प्रियंका का हाथ पकड़े हुए थे। मां से निक को मिलवाले के बाद प्रियंका निक और परिवार के साथ हॉलीडे पर चली गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra
आपको बता दें, निक जोनस अमेरिकी सिंगर और एक्टर हैं। फिलहाल वह 25 साल के हैं और कई बड़ी फिल्मों में एक्टिंग कर चुके हैं। वहीं प्रियंका कई साल बाद बॉलीवुड में 'भारत' फिल्म से कमबैक कर रही हैं। इसमें उनके साथ सलमान खान लीड रोल में हैं। फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें