फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wedding Album: 10 साल छोटे निक से प्रियंका ने की थी रॉयल शादी, पीएम मोदी भी आशीर्वाद देने पहुंचे थे

Sun, 01 Dec 2019 12:54 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
priyanka nick - फोटो : social media
बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा की आज पहली वेडिंग एनिवर्सरी है । प्रियंका ने अपने से 10 साल छोटे हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से शादी की थी । प्रियंका की शादी जोधपुर के उमेद पैलेस से हुई थी । प्रियंका-निक की शादी को साल की सबसे रॉयल शादी बताया गया था । 
विज्ञापन

2 of 7
priyanka nick - फोटो : social media
प्रियंका-निक की शादी के एक साल पूरे होने पर देखते हैं उनका पूरा वेडिंग एलबम। प्रियंका-निक की शादी क्रिश्चियन और हिंदू दोनों रीतियों से हुई थी। प्रियंका ने शादी को प्राइवेट रखा था और दो दिन बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट की थीं ।
विज्ञापन

3 of 7
priyanka nick - फोटो : people magazine
प्रियंका ने पहले क्रिश्चियन वेडिंग की कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए थे। देखते ही देखते ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं । फिर हिंदू वेडिंग की तस्वीरें भी सामने आ गईं। हिंदू वेडिंग 2 दिसंबर को थी । इसमें प्रियंका ने रेड कलर का लहंगा पहना था वहीं निक अलमंड कलर की शेरवानी में नजर आए थे।

4 of 7
Priyanka Nick wedding - फोटो : twitter
प्रियंका-निक की क्रिश्चियन वेडिंग में 18 फीट ऊंचा केक बनाया गया था । तलवार से केक काटते प्रियंका-निक की तस्वीरें सामने आई थीं । पूरी शादी में ये केक चर्चा का विषय बना रहा । निक ने मेहमानों की खातिरदारी के लिए कुवैत और दुबई से अपने पर्सनल शेफ बुलाए थे । 
 
विज्ञापन

5 of 7
priyanka nick reception - फोटो : instagram
क्रिश्चियन वेडिंग के लिए प्रियंका ने जो व्हाइट गाउन पहना था, उसे डिजाइनर राल्फ लॉरेन ने डिजाइन किया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस गाउन में 23 लाख 80 हजार मोती जड़े गए थे। इतना ही नहीं इसे तैयार करने में लगभग 1826 घंटे लगे थे।
विज्ञापन

6 of 7
priyanka nick - फोटो : amar ujala
प्रियंका ने गाउन के साथ अपने सिर पर 75 फुट लंबी खूबसूरत वेल लगाई थी, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया गया था। किसी यूजर ने प्रियंका के गाउन को क्रिकेट पिच का कवर बताया था तो कोई मच्छरदानी बता रहा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
priyanka and nick - फोटो : Instagram
4 दिसंबर को ही प्रियंका-निक ने दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी रखी थी । इस पार्टी में प्रियंका गोल्डन कलर के लहंगे के साथ चूड़ा पहने बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके बाद मुंबई में भी एक रिसेप्शन दिया था जिसमें बॉलीवुड के सभी बड़े सेलेब्रिटी पहुंचे थे ।
 

Bday Spl: ये हैं उदित नारायण की पहली पत्नी, मुंबई आकर बिना बताए की थी दूसरी शादी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें