फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के साथ घुड़सवारी पर निकलीं प्रियंका चोपड़ा, निक ने तस्वीरें शेयर कर कही ये बात

Mon, 02 Mar 2020 11:40 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ वीकेंड एंजॉय करती नजर आईं। उनकी ये तस्वीरें देखकर खुद अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो कितनी खुश हैं। निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम से कई तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें ये कपल घुड़सवारी करता दिखा है।
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : social media
तस्वीर कैलिफोर्निया के कारपिनटेरिया की हैं। निक ने तस्वीर शेयर करने के साथ लोकेशन की जानकारी दी है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'संडे'। तस्वीर के जरिए निक ने बताया कि दोनों ने बीते रविवार एक साथ टाइम स्पेंड किया।

विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : social media
निक ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें जंगल और समंदर का किनारा नजर आ रहा है। प्रियंका और निक दोनों काउब्वॉय लुक में हैं। दोनों एक दूसरे को देखते हुए खूब खिलखिला रहे हैं। प्रियंका और निक की ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।

4 of 5
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस अमेरिका ही नहीं भारत में भी बेहद लोकप्रिय हैं। निक जब भी प्रियंका के साथ की तस्वीरें शेयर करते हैं सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। हाल ही में जोनस ब्रदर्स के एल्बम Sucker को एक साल हो गए। इस मौके पर निक ने प्रियंका और परिवार के साथ की तस्वीरें पोस्ट कीं। तस्वीर में निक और प्रियंका हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं, जो बैकग्राउंड से खीचीं गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nick jonas - फोटो : social media
निक ने कैप्शन में लिखा- 'बैंड को लेकर हमने कई उतार चढ़ाव देखे। आज हमने एक साल पूरे कर लिए और हम बीते समय को देख रहे हैं। हम महसूस करते हैं कि हम कितने भाग्यशाली हैं। हमारे पास दुनिया के सबसे अच्छे प्रशंसक हैं और हमें यह सब एक परिवार के रूप में करने के लिए मिलता है। आप लोगों को एक साल मुबारक हो और हम आप सभी से प्यार करते हैं। धन्यवाद।' 

आ रही है पुलिस, ट्रेलर लॉन्च पर आज एक साथ दिखेंगे सिंबा, सिंघम और सूर्यवंशी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें