फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के 21 दिन बाद ससुरालवालों से मिलीं प्रियंका चोपड़ा, किया ऐसा अरेंजमेंट देखते रह गए निक

Sun, 23 Dec 2018 12:19 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka, nick - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 20 दिसंबर को बॉलीवुड और दूसरे क्षेत्र की हस्तियों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी दी। प्रियंका ने ये तीसरा रिसेप्शन दिया था। जिसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, रेखा, काजोल, कटरीना कैफ और साइना नेहवाल सरीखी हस्तियां पहुंचीं थीं। मुंबई के बाद प्रियंका अब लंदन पहुंच गई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
priyanka, nick - फोटो : instagram
मुंबई में रिसेप्शन के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका और निक अमेरिका में भी एक रिसेप्शन पार्टी देंगे। फिलहाल प्रियंका लंदन में ससुराल वालों के साथ डिनर करने के लिए गईं। इस कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
priyanka, nick - फोटो : instagram
तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, प्रियंका की मां मधु चोपड़ा, निक के भाई जो जोनस, फ्रैंकी जोनस भी नजर आए। डिनर में जो जोनस की मंगेतर सोफी टर्नर भी शामिल हुईं। घर के सभी सदस्य एक साथ बैठे हुए नजर आए।

4 of 5
priyanka, nick - फोटो : instagram
इन तस्वीरों के अलावा प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की कुछ और तस्वीरें सामने आईं हैं। न्यूली वेड कपल दोस्तों के लिए लॉस एंजेलिस में रिसेप्शन पार्टी देने की तैयारी में हैं। इसमें हॉलीवुड के बड़े नाम शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका की टीम अभी जगह तलाश कर रही है और कुछ समय में ही रिसेप्शन का वेन्यू तय कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka, nick - फोटो : instagram
आपको बता दें कि ये एक टाई इवेंट होगा जिसमे प्रियंका के करीबी दोस्त शामिल होगे। कैरी वाशिंगटन, ड्वैन जॉनसन, मेगन मार्कल भी मेहमानों की लिस्ट में शामिल है। इससे पहले मुंबई की पार्टी में फिल्म जगत की बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। प्रियंका के एक्स ब्वायफ्रेंड भी इस मौके पर इस पार्टी में शरीक हुए। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के रिसेप्शन पार्टी में दीपिका और रणवीर ने जमकर डांस भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें