फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जीरो' के रिलीज होते ही बौने किरदार पर बड़ा खुलासा, जानिए कैसे दो फुट छोटे हो गए शाहरुख?

Sun, 23 Dec 2018 11:59 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
zero - फोटो : file photo
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म जीरो इन दिनों बॉक्स-ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म में बौने बने शाहरुख खान का बउवा सिंह किरदार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। फिल्म समीक्षकों की मानें तो जीरो की कहानी से ज्यादा दर्शक बउवा सिंह के किरदार की तारीफ कर रहे हैं। बौने के किरदार के लिए शाहरुख को कितनी मेहनत करनी पड़ी है, इसका अंदाजा शायद की किसी को हो।
विज्ञापन

2 of 5
zero - फोटो : file photo
शाहरुख खान ने बौने बउवा सिंह के किरदार के लिए काफी मेहनत की है। साथ ही उन्होंने बौना बनाने के लिए बेहद खास तरह की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इस टेक्नोलॉजी के जरिए 5 फीट 8 इंच के शाहरुख को 4 फीट 6 इंच का किया गया। जीरो फिल्म में शाहरुख खान को बौना बनाने के लिए Forced Perspective टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
shah rukh zero - फोटो : file photo
बताया जाता है कि Forced Perspective टेक्नोलॉजी Optical illusion बनाती है। इसके द्वारा कोई इंसान या वस्तु अपने वास्तविक आकार से छोटी या बड़ी दिखाई देने लगती है। इसके द्वारा अलग-अलग एंगल में दृश्यों की शूटिंग की जाती है। खबरों की मानें तो जीरो में यह सारा काम गौरी खान की कपंनी रेड चिलिज इंटरटेनमेंट ने करीब 450 लोगों के साथ मिलकर किया है।

4 of 5
zero - फोटो : Screengrab
Forced Perspective टेक्नोलॉजी के अलावा जीरो में शाहरुख को सीजी ट्रैकर्स (CG trackers) की मदद से छोटा दिखाया गया है। शूटिंग के वक्त इस ट्रैकर को शरीर में लगा दिया जाता है। जो सीन शूट हुआ है उसकी मदद से टीम 3डी इमेज क्रिएट करती है। इन सभी टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल के बाद 5 फीट 8 इंच के शाहरुख को 4 फीट 6 इंच के बउवा सिंह बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म जीरो का टीजर - फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि Forced Perspective टेक्नोलॉजी को हॉलीवुड की फिल्म 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' और 'हैरी पॉटर' में इस्तेमाल किया जा चुका है। आपको बता दें कि फिल्म जीरो में शाहरुख खान के साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया भी मिल रही है। फिल्म जीरो का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें