पूरा देश इन दिनों कोरोना की दूसरी लहर का सामना कर रहा है। आए दिन मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है जिसके बाद से अस्पतालों में वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाओं की कमी देखने को मिल रही है। हालांकि आपदा के इस अवसर में मनोरंजन जगत के सितारे आगे आकर मदद कर रहे हैं। विदेश में रह रहीं देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी भारत के लिए परेशान हैं। वहीं निक जोनस भी भारत की मदद के लिए आगे आए हैं। दोनों ने प्रियंका चोपड़ा जोनस फाउंडेशन के तहत फंड इक्ट्ठा किया है।