फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेठ की शादी की तैयारियों के बीच प्रियंका की नई तस्वीर आई सामने, निक संग दिया रोमांटिक पोज

Fri, 28 Jun 2019 02:47 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों पेरिस में हैं। निक के बड़े भाई जो जोनस और सोफी टर्नर की शादी यहां हो रही है। शादी अटेंड करने प्रियंका, निक के साथ पहुंची हैं। जहां से दोनों की कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आ चुके हैं। अब प्रियंका की एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें वो निक के साथ रोमांटिक अंदाज में पोज दे रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra - फोटो : social media
प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये तस्वीर शेयर की है। इस दौरान उन्होंने सिल्वर कलर की ड्रेस पहनी है। वहीं बालों का जूड़ा बनाया हुआ है। तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- 'वो हवाओं में है।'
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra - फोटो : social media
इससे पहले प्रियंका और निक की बोट पर डांस करते हुए तस्वीरें सामने आई थीं । ये तस्वीरें प्रियंका की टीम ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। दोनों साथ में बहुत खुश नजर आए। इस दौरान प्रियंका ने प्रिंटेड रफेल हाई स्लिट ड्रेस पहनी। वहीं निक कैजुअल शर्ट और जींस में नजर आए। दोनों को एक-दूसरे को किस करते देखा गया।

4 of 5
priyanka chopra - फोटो : twitter
जो जोनस और सोफी टर्नर की शाही शादी पेरिस के Chateau नाम के एक महल में होगी। 18वीं शताब्दी में बने इस महल में सभी सुख सुविधाएं मौजूद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस महल में रुकने का एक रात का खर्च करीब 3.21 लाख रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : Instagram
बता दें कि सोफी टर्नर और जो जोनस ने इसी साल 1 मई को लॉस वेगास में शादी की थी। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी। इसमें दोनों के करीबी रिश्तेदार और परिवारवाले ही शामिल हुए थे। जिसके बाद दोनों पेरिस में दूसरी शादी करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें