Priyanka Chopra
- फोटो : social media
दरअसल, कपिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें प्रियंका कपिल को एक ऑफर देते नजर आ रहीं हैं। प्रियंका कपिल से कहती हैं, या तो वो 6 खूबसूरत लड़कियों के साथ मालदीव घूमने जाएं या फिर 2 करोड़ रुपये रख लें। इसे सुनते ही कपिल अपनी हाजिर जवाबी दिखाते हैं और झट से 2 करोड़ रुपये चुनकर कहते हैं कि वो दूसरे ऑफर का इंतजाम खुद सिर्फ 60 हजार रुपये में कर लेंगे, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग जोर से हंसने लगते हैं।