फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नम आंखों से परिवार ने दी विजू खोटे को अंतिम विदाई , सिनेमा का कोई बड़ा चेहरा नहीं आया नजर

Tue, 01 Oct 2019 01:05 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विजू खोटे को अंतिम विदाई - फोटो : सोशल मीडिया
30 सितंबर को दिग्गत अभिनेता विजू खोटे ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 78 वर्षीय विजू पिछले लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे।  विजू ने मुंबई स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। विजू का अंतिम संस्कार चंदन वाड़ी में किया गया। अंतिम संस्कार के दौरान कई लोग पहुंचे लेकिन हैरानी वाली बात रही कि इनमें कोई भी बड़ा चेहरा शामिल नहीं हुआ।
विज्ञापन

2 of 5
अरशद वारसी - फोटो : सोशल मीडिया
विजू के अंतिम संस्कार में अरशद वारसी, भारत दाभोलकर और विजू के रिश्तेदार सहित उनके दोस्त नजर आए। लेकिन सिनेमा का कोई भी बड़ा चेहरा नहीं पहुंचा। वहीं अरशद वारसी भी कुर्ते पायजामा के साथ काला चश्मा लगाए हुए नजर आए।
 
विज्ञापन

3 of 5
विजू खोटे को अंतिम विदाई - फोटो : सोशल मीडिया
अरशद वारसी के अलावा विजू खोटे की बहन शुभा खोटे भी अंतिम संस्कार में पहुंची।  शुभा ने ग्रे कलर का सूट पहना  हुआ था और उनकी आंखों में आंसू साफ नजर आ रहे थे।

4 of 5
viju khote - फोटो : social media
बात विजू की करें तो सिनेमा में ऐसे काफी कम कलाकार हैं जिन्होंने फिल्मों में चंद मिनटों के किरदार से ही दर्शकों पर अमिट छाप छोड़ दी हो। रमेश सिप्पी की फिल्म शोले में विजू ने कालिया का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
viju khote - फोटो : social media
शोले में विजू कुल मिलाकर करीब सात मिनट तक स्क्रीन पर नजर आए थे। लेकिन बावजूद इसके जब जब शोले का जिक्र होता है। तब तब कालिया को याद किया जाता है। शोले के अलावा विजू खोटे ने अंदाज अपना अपना में रॉबर्ट और कयामत से कयामत तक में मान सिंह जैसे किरदार किए थे। जो आज भी दर्शकों के जेहन में हैं।

पढ़ें -'शोले' के 'कालिया' के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, इन टीवी-फिल्मी सितारों ने ऐसे दी श्रद्धांजलि
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें