बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में जलवा बिखेर रही प्रियंका चोपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड में प्रियंका ने कई यादगार फिल्में दी और बाद में हॉलीवुड का रुख कर लिया। एक बार फिर प्रियंका सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आने वाली हैं। 'भारत' के अलावा प्रियंका चोपड़ा अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस को लेकर इन दिनों लगातार सुर्खियों में हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
priyanka chopra
प्रियंका और निक को लॉस एंजेलिस में भी कई बार एक साथ स्पॉट किया गया। इन सबके बीच अचानक निक का भारत आकर प्रियंका की मां से मिलना फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है।
विज्ञापन
3 of 5
priyanka chopra
अब सुनने में आ रहा है कि प्रियंका निक और अपनी फैमिली के साथ एक सीक्रेट हॉलीडे के लिए रवाना हो गई हैं। हाल ही में प्रियंका को मुंबई एयरपोर्ट पर निक जोनस और अपनी फैमिली के साथ देखा गया।
4 of 5
priyapriyanka
खबरों की मानें तो ये सीक्रेट वेकेशन गोवा का है। दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी आ चुकी है, जिसमें दोनों साथ नजर आ रहे हैं। इन दोनों के साथ प्रियंका की बहन परिणीति चोपड़ा और प्रियंका के भाई सिद्धार्थ भी मौजूद थे।
बता दें प्रियंका, निक और मधू चोपड़ा को हाल ही में ब्रांद्रा के फेमस रेस्टोरेंट में देखा गया था। इस मौके पर निक प्रियंका का हाथ पकड़े नजर आए। इस खास मुलाकात के बाद निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर प्रियंका का वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह बेहद खुश नजर आ रही हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए निक ने दिल वाला इमोजी भी बनाया।