फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाई' की फिल्म से किनारा कर प्रियंका ने सलमान की बहन संग की पार्टी, क्या दूर होगी खटास

Thu, 16 Aug 2018 06:22 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood
बॉलीवुड के 'दबंग खान' की अपकमिंग फिल्म 'भारत' में सलमान और प्रियंका को लंबे अरसे के बाद एक बार फिर साथ देखने का फैन्स को इंतजार था लेकिन प्रियंका ने फिल्म से किनारा कर दर्शकों की इस उम्मीद पर पानी फेर दिया। लेकिन 'भाई' की फिल्म से निकलने के बाद  प्रियंका चोपड़ा सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा संग नजर आईं....आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला..
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopara arpita khan
बता दें कि फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की पार्टी में दोनों साथ-साथ नजर आए। ऐसे में सलमान की बहन अर्पिता के चेहरे पर प्रियंका के सलमान भाई की फिल्म 'भारत' को छोड़ने के बाद भी किसी भी तरह की कोई शिकायत नजर नहीं आई। 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka and salman
दरअसल, प्रियंका ने सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'भारत' से किनारा कर लिया है और हाल ही में उन्होंने अपने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई भी कर ली है। लेकिन इन सबके बावजूद प्रियंका ने अर्पिता के हसबैंड आयुष शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'लवरात्रि' की ट्विटर पर तारीफ भी की थी। 

4 of 5
Priyanka and Salim KhanPriyanka and salman khan
बता दें कि प्रियंका और अर्पिता काफी अच्छी दोस्त हैं और कई इवेंट में एक साथ देखी भी जा चुकी हैं। ऐसे में हॉलीवुड एक्टर और डब्ल्यू डब्ल्यू ई के रेसलर रॉक से भी प्रियंका ने अर्पिता को मिलवाया था। जिसके बाद से उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bharat
आखिर में बता दें कि फिल्म 'भारत' की शूटिंग अगस्त में शुरू हुई है और फिल्म को 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' के डायरेक्टर अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं।  फिल्म भारत की शूटिंग के पहले शिड्यूल की भी तैयारी हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें