फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में रहकर भी प्रियंका चोपड़ा ने देश के योद्धाओं को दिया सम्मान, बालकनी में खड़ी होकर बजाई ताली

Mon, 23 Mar 2020 11:56 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra - फोटो : social media
देशवासियों ने मिलकर रविवार को हुए जनता कर्फ्यू को सफल बना दिया। साथ ही पांच बजे पांच मिनट तक पीएम मोदी की अपील पर देश के लोगों ने अपनी बालकनी और छत पर खड़े होकर कोरोना वायरस के योद्धाओं को सम्मान दिया। किसी ने ताली बजाई तो कोई थाली बजाते दिखा। बॉलीवुड सितारों ने इस ताली—थाली पहल में बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
इसमें प्रियंका चोपड़ा भी पीछे नहीं रहीं। वो भले ही अमेरिका में रह रही हों लेकिन उन्होंने वहां भी अपना भारत प्रेम दिखाया। वो अपनी बालकनी पर आकर कोरोना कमांडोज के लिए ताली बजाती दिखीं। प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra nick jonas - फोटो : social media
एक तस्वीर उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी में लगाई। इसके साथ उन्होंने एक मैसेज भी लिखा। वो लिखती हैं, दुनिया भर के लोगों ने बालकनी में तालियां बजाकर डॉक्टर्स, नर्सों और उन सभी लोगों के लिए आभार जताया है जो कोरोना वायरस से लड़ने के खिलाफ सबसे पहले आकर रिस्पॉन्ड कर रहे हैं। हालांकि मैं इस मुहिम में शामिल होने के लिए भारत नहीं आ सकती, मैं यहां से इसका हिस्सा बनी हूं। 

4 of 5
priyanka chopra - फोटो : insatgram
एक्ट्रेस ने जिस तरह विदेश में रहते हुए कोरोना कमांडोज का शुक्रिया किया है, प्रियंका का ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी में भारतीय व्यंजन की भी तस्वीरें डाली हैं। जिसे देखकर लग रहा है कि वो भारत को याद कर रही हैं। प्रियंका अपने घर में पति निक के साथ 12-13 दिन से बंद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका समय-समय पर अपने फैंस के लिए पोस्ट शेयर करती रहती हैं। साथ ही कोरोना को लेकर भी जागरूक कर रही हैं। बता दें कि भारत में बच्चन परिवार के अलावा दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, कंगना रनौत, कपिल शर्मा, मलाइका अरोड़ा-अर्जुन कपूर, अनुपम खेर, अक्षय कुमार और ऋतिक रोशन जैसे बड़े सितारों को भी ताली और थाली बजाते देखा गया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें