फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीढ़ियों से गिरते-गिरते बचीं प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस ने ऐसे बचाया, वीडियो वायरल

Mon, 08 Apr 2019 09:07 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका-निक
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच की केमेस्ट्री फैंस को खूब पसंद आती है। दोनों समय निकालकर एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। अब प्रियंका चोपड़ा का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वह लगभग सीढ़ियों से गिरती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में प्रियंका पति निक के साथ हैं और दोनों किसी म्यूजिक कॉन्सर्ट से बाहर आ रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका-निक
दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में प्रियंका मीडिया को देख हैलो कर रही हैं तभी उनका ध्यान सीढ़ियों की तरफ नहीं होता और वह लगभग गिरने ही वाली होती हैं कि निक उन्हें अपनी बाहों में थाम लेते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा निक जोनस - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो बेहद दिलचस्प है। इससे पहले प्रियंका के पति निक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो में निक, गोविंदा के गाने 'मेरी पैंट भी सेक्सी..' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देख प्रियंका अपनी हंसी नहीं रोक पा रही हैं। मजेदार बात यह है कि गाने के बोलों पर निक के डांस स्टेप्स भी फिट हो रहे हैं, जिससे देखने वाला भी मुस्कुराए बिना नहीं रह सकता।

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
आपको बता दें कि बीते दिनों प्रियंका-निक अटलांटा में एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे। यहां पर निक की एक फैन ने अपने इनरवियर उतारकर उनपर फेंकी थी। लेकिन ये इनरवियर निक तक नहीं पहुंच पाई थीं। तो प्रियंका ने खुद इसे उठाकर निक तक पहुंचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media
इतना ही नहीं बीते दिनों एक मैगजीन ने प्रियंका और निक के तलाक की खबर छापी थी।  जिसे लेकर खूब बवाल हुआ था। जबकि बाद में दोनों के करीबियों ने ऐसी खबरों पर नाराजगी जताई और तलाक की बात को बकवास और झूठ बताया। खबर ये भी आई थी कि प्रियंका ने मैगजीन के खिलाफ शख्त कदम उठाने की बात कही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें