फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका फिर करेंगी इस निर्माता के साथ काम, इन्हीं के लिए छोड़ी थी सलमान की 'भारत'

Mon, 30 Dec 2019 09:33 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
हिंदी सिनेमा से हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ‘द स्काई इज पिंक’ के बाद इसी फिल्म के सह-निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर और अन्य (आरएसवीपी के रॉनी स्क्रूवाला और खुद प्रियंका) के साथ फिर से एक नए प्रोजेक्ट के साथ वापस आ रही हैं। इस परियोजना पर पूरी चर्चाएं हो चुकी हैं। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

2 of 5
the sky is pink - फोटो : social media
ज्ञात हो कि सिद्धार्थ रॉय कपूर की टीम के साथ काम करने का प्रियंका का अनुभव काफी हद तक पूरा है। यही कारण है कि प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ को ठुकराकर सिद्धार्थ रॉय कपूर-रॉनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ को पसंद किया था।
विज्ञापन

3 of 5
the sky is pink - फोटो : social media
एक सूत्र ने जानकारी दी है कि ‘द स्काई इज पिंक’ के बाद ये दोनों फिर से एक साथ काम करने के लिए बेहद ही उत्सुक हैं। जिस किसी ने भी प्रियंका की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ को देखा है, वह यही कहता है कि इस फिल्म में प्रियंका का अभिनय अब तक की सबसे बेहतरीन प्रस्तुतियों में से एक है।

4 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : Social Media
कुछ समय पहले खबरों के गलियारों में यह चर्चाएं थीं कि प्रियंका चोपड़ा अब हिंदी सिनेमा को अलविदा कहने जा रही हैं। तो, उन लोगों के लिए यह खबर है कि प्रियंका का अभी हिंदी सिनेमा को छोड़ने का कोई इरादा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : social media
इस समय प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ कैलिफोर्निया में क्रिसमस की छुट्टियां मना रही हैं। वह सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहती हैं। उनके चाहने वाले दुनियाभर में फैले हुए हैं, इसलिए छुट्टियों के हर पल की जानकारी वह अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करती रहती हैं। क्रिसमस के शुभ अवसर पर निक ने प्रियंका को एक स्नोमोबाइल गिफ्ट की है, जिसकी फोटो हाल ही में प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी।

दीपिका ने की पंगा के ट्रेलर की तारीफ, बोलीं- 'अच्छी फिल्मों को अच्छा कारोबार करना ही चाहिए'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें