प्रियंका चोपड़ा की गिनती बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेसेस में होती है। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक उनकी सफलता का डंका बजता है। जिसके बाद बीते दिनों बरेली यूनिवर्सिटी ने उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि देने का फैसला लिया था। लेकिन किसी वजह से वो इस प्रोग्राम में जा नहीं पाई।
विज्ञापन
2 of 4
प्रियंका घने कोहरे के कारण इस समारोह में नहीं पहुंच सकी क्योंकि उनकी फ्लाइट ने उस उड़ान देर से भरी थी। जिसके बाद ट्विटर अकाउंट से उनका दर्द झलका था। मुंबई एयरपोर्ट पर घंटों बैठकर उन्हें फ्लाइट का इंतजार करना पड़ा था।
विज्ञापन
3 of 4
इसके आगे प्रियंका से एक कार्यक्रम के दौरान जब पूछा गया कि वो दूसरी एक्ट्रेसेस की तरह बच्चा गोद लेंगी या नहीं। इस पर प्रियंका ने कहा कि उनको बच्चा गोद लेने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि उनके पहले से ही 80 बच्चे हैं।
चौंक गए न! दरअसल प्रियंका एक फाउंडेशन चलाती है। जिसके सहारे उन्होंने करीब 80 बच्चों को गोद ले रखा है और वो बच्चों की पढ़ाई से लेकर उनका पूरा खर्च उठाती है। प्रियंका कहती है कि ऐसा लगता है कि सभी मेरे अपने है।