फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका ने शेयर की सगाई की एक और फोटो, निक का हाथ पकड़ शर्माती हुई दिखीं 'देसी गर्ल'

Sat, 18 Aug 2018 06:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Bollywood
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने विदेशी ब्वॉय के साथ सात फेरे लेने का फैसला ले ही लिया है। इसका जीता जागता सबूत उनकी सगाई है। आज यानी 18 अगस्त को प्रियंका चोपड़ा के घर निक और उनके माता-पिता की मौजूदगी में ये सगाई संंपन्न की जा रही है ऐसे में इस खास मौके की तस्वीरें भी लगातार शेयर की जा रही हैं..
विज्ञापन

2 of 7
priyanka and nick
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का अचानक भारत आकर रोका सेरेमनी करना बॉलीवुड के लिए एक बहुत बड़ा सरप्राइज है। क्योंकि इस बात की खबर प्रियंका ने किसी को भी नहीं दी। प्रियंका की रोका सेरेमनी पंजाबी स्टाइल में हुई । 
विज्ञापन

3 of 7
priyanka and nick
बात करें प्रियंका के रोके की तो इसमें वह पीले रंग की ड्रेस में हैं और निक ने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है। प्रियंका के बुलाए हुए सभी मेहमान भी ट्रेडिशनल ड्रेस में ही नजर आए । रोके की रस्म के बाद प्रियंका और निक ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बड़ी ही खूबसूरती से रिलेशन को जगजाहिर कर रहे है साथ ही कपल फोटो भी शेयर कर रहे हैं।

4 of 7
priyanka chopranick jonas
इससे पहले प्रियंका और निक ने अपने रिलेशन को ऑफीशियल नहीं किया था । लेकिन रोका सेरेमनी के बाद निक के साथ प्रियंका ने एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'तुमने मेरा दिल और आत्मा सबकुछ ले लिया ।' वहीं निक ने भी वही फोटो शेयर की ।
विज्ञापन

5 of 7
priyanka and nick
निक ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'होने वाली मिसेज जोनस... मेरा दिल मेरा प्यार ।' प्रियंका और निक का प्यार अब दुनिया के सामने है । खबर है कि अक्टूबर में दोनों शादी कर सकते हैं । बता दें कि रोका सेरेमनी में उनके परिवार के अलावा खास दोस्त मुस्ताक शेख, अर्पिता खान और अनुषा डांडेकर पहुंची थीं ।
विज्ञापन

6 of 7
priyanka and nick
खबर यह भी है कि शाम को प्रियंका और निक की ओर से मुंबई के सबरबन होटल में एक खास पार्टी का आयोजन किया गया है । इस पार्टी में उद्योग और बॉलीवुड जगत की हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है । इस पार्टी की थीम वेस्टर्न रखा गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
priyanka and nick
ऐसे में अब एक और फोटो सामने आई है जिसे प्रियंका ने शेयर किया है जिसमें निक ने प्रियंका का हाथ बड़ी ही शालीनता से पकड़ा हुआ है और देसी गर्ल मन ही मन मुस्कुरा रही हैं। फोटो को देखकर पता चलता है कि दोनों के मन में एक-दूजे के लिए कितना प्यार और सम्मान भरा हुआ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें