priyanka and nick
- फोटो : twitter
प्रियंका और निक जोनस का वोग मैग्जीन को दिया गया इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें कपल ने अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलकर बताया है। इसी मैग्जीन के जनवरी एडिशन के लिए प्रियंका ने एक फोटोशूट कराया था। वहीं अब दोनों ने अपनी लव स्टोरी बताई है। वोग के अनुसार निक ने सबसे पहले क्वांटिको में प्रियंका की को स्टार ग्राहम रोजर्स को एक मैसेज भेजा था।