फिल्मी दुनिया और कास्टिंग काउच का नाता बहुत ही पुराना है। कई अभिनेत्रियों को काम पाने की एवज में कास्टिंग काउच का शिकार भी होना पड़ा है। वहीं नेहा पेंडसे को मराठी सिनेमा की एक बोल्ड और खूबसूरत अभिनेत्री माना जाता है। कास्टिंग काउच को लेकर नेहा पेंडसे ने बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन
2 of 5
neha pendse
नेहा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी पूरी जिंदगी का खुलासा किया है। नेहा का कहना है कि मेरा फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था। ऐसे में एक बार नहीं कई बार मैं कास्टिंग काउच का शिकार हुई । नेहा कहती हैं कि मुझे बुहत बार हमबिस्तर होने के ऑफर्स दिए गए, लेकिन मैंने मना कर दिया, जिन्होंने एक्सेप्ट किया आज वो शिखर पर हैं।
विज्ञापन
3 of 5
neha pendse
नेहा आगे कहती हैं कि फिल्मी दुनिया में आगे बढ़ने के लिए गॉड फादर की जरूरत होती है। मेरा कोई गॉड फादर नहीं है, मैंने अपनी मेहनत और लगन से इस मुकाम को हांसिल किया है। कई बार मुझे आश्चर्यजनक चीजों का सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हार नहीं मानी।
4 of 5
neha pendse
नेहा ने साल 1990 में दूरदर्शन के सीरियल हसरतें से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। बता दें हाल ही में नेहा ने एक चर्चित टीवी सीरियल 'मय आई कम इन मैडम' से जमकर सुर्खियां बटोरी, लोगों ने इस सीरियल में नेहा के किरदार को काफी पसंद किया। जिसके बाद नेहा ने देश के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस सीज 12 में एंट्री ली।
बता दें नेहा 34 साल की हैं, और वह अभी तक सिंगल हैं। इस बात का खुलासा उन्होंने बिग बॉस 12 में किया था। एक कैप्टन सी टास्क के दौरान सुरभि ने उनसे उनके रिलेशन शिप को लेकर सवाल किए थे, जहां नेहा ने कहा था कि उनका कोई बॉयफ्रेंड नहीं है।