फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी सिनेमा का मैदान मारने से पहले प्रियमणि ने दिखाया 56 का कौतुक, देखिए क्या है गणित की ये बाजीगरी

Tue, 09 Jun 2020 11:22 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
प्रियमणि - फोटो : Social Media
भारत की पांच प्रमुख भाषाओं तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में काम कर चुकी अभिनेत्री प्रियमणि के करियर के साथ एक अनोखा इत्तेफाक हुआ है। दरअसल, इस साल प्रियमणि की पांच फिल्में आने वाली हैं जिसमें तीन तेलुगू, एक कन्नड़ और एक हिंदी फिल्म है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रियमणि - फोटो : Social Media
कन्नड़ भाषा में बनने वाली उनकी फिल्म 'डॉक्टर 56' है जो कि तमिल में भी रिलीज होगी। इस फिल्म के साथ इत्तेफाक यह है कि इस फिल्म के शीर्षक में '56' होने के साथ यह प्रियमणि की 56वीं फिल्म भी है। कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण प्रियमणि की इस साल कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। उनकी इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और पोस्ट प्रोडक्शन का काम भी लगभग पूरा है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रियामणि
फिल्म के निर्माता फिलहाल सिनेमाघरों में इसको रिलीज करने की तारीख सोच ही रहे थे कि अचानक से लॉकडाउन लागू हो गया। जब सिनेमा हॉल फिर से खुलेंगे तब इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा। अंदाजा है कि यह फिल्म साल की अंतिम तिमाही में रिलीज होगी। प्रियमणि ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत मणि रत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म 'रावण' से की जिसमें अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और विक्रम मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में उन्होंने अभिषेक बच्चन की बहन का किरदार निभाया। 

4 of 5
प्रियामणि
इसके बाद वह राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'रक्त चरित्र' के दूसरे भाग में भी नजर आईं। हिंदी सिनेमा में उन्हें और भी ज्यादा पहचान तब मिली, जब वह रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' के एक गीत 'वन टू थ्री फोर गेट ऑन द डांस फ्लोर' में लटके झटके दिखाते नजर आईं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें श्रीदेवी का रिप्लेसमेंट भी माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मैदान - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
हिंदी फिल्मों में इन दिनों प्रियमणि के नाम की चर्चा  और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। इसकी वजह है कि वह अजय देवगन के साथ उनकी आने वाली फिल्म 'मैदान' में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर नजर आने वाली हैं। हिंदी फिल्मों में मुख्य किरदार वाली यह उनकी पहली फिल्म होगी। इस फिल्म के लिए भी उनके हिस्से की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें