हंगामा 2, रंगरेज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आठ फिल्में बैक टू बैक फ्लॉप
प्रियदर्शन ने वैसे तो हिंदी सिनेमा में काफी लीक से हटकर फिल्में बनाई हैं और उनकी तमाम फिल्में सुपरहिट भी रही हैं, लेकिन हिंदी में उनकी आखिरी हिट फिल्म ‘भूल भुलैया’ 2007 में रिलीज हुई थी। उसके बाद प्रियदर्शन ‘मेरे बाप पहले आप’, ‘बिल्लू’, ‘दे दना दन’, ‘खट्टा मीठा’, ‘बम बम बोले’, ‘आक्रोश’ ‘तेज’ और ‘रंगरेज’ के रूप में आठ बैक टू बैक फ्लॉप फिल्में बना चुके हैं। उनकी आखिरी हिंदी फिल्म ‘रंगरेज’ निर्माता वाशू भगनानी के बेटे जैकी को हीरो बनाने की आखिरी कोशिश थी। अब वह जावेद जाफरी के बेटे मीजान को हीरो बनाने की कोशिश करने जा रहे हैं, जिनकी डेब्यू फिल्म संजय लीला भंसाली ने दो साल पहले ‘मलाल’ नाम से बनाई थी। फिल्म ये भी फ्लॉप रही थी।